herzindagi
bond with your  sister in law

ननद-भाभी का रिश्ता होगा मजबूत अगर फॉलो करेंगी ये 4 टिप्स

अगर आप अपनी भाभी या फिर अपनी ननद के साथ अपना रिश्ता मजबूत करना चाहती हैं तो आप बॉलीवुड की ननद-भाभी की जोड़ी से कुछ टिप्स सिख सकती हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-04, 10:30 IST

अगर आप अपनी भाभी या फिर अपनी ननद के साथ अपना रिश्ता मजबूत करना चाहती हैं तो आप बॉलीवुड की ननद-भाभी की जोड़ी से कुछ टिप्स सिख सकती हैं। इन टिप्स के जरिए आप अपने ननद-भाभी के रिश्ते को मजबूत बना सकती हैं। 

ये सच है कि रिश्तों की डोर बड़ी नाजुक होती है, एक छोटी सी गलती की वजह से कब रिश्ते में कड़वाहट आ जाए इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। जब एक लड़की शादी करके दूसरे घर जाती है तो उसे ससुराल के सभी लोगों के साथ नए रिश्ते बनाने होते हैं। खासतौर पर अपनी सास और ननद के साथ। 

ननद-भाभी का रिश्ता बड़ा प्यारा होता है लेकिन इनके बीच कब छोटी सी बता को लेकर झगड़ा हो जाए कोई नहीं बता सकता है लेकिन जरूरी नहीं सभी ननद-भाभी के रिश्ते ऐसे होते है। 

बॉलीवुड की ननद-भाभी की जोड़ियों से आप कुछ टिप्स ले सकती हैं और उन टिप्स को अपने ननद-भाभी के रिश्ते में फॉलो कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में जो आपके ननद-भाभी के रिश्ते को मजबूत बनाएंगे। 

bond with your  sister in law

नई सहेली बनाएं 

हमारी जिंदगी में हर थोड़े समय बाद नए दोस्त जरूर बनते हैं तो ऐसे ही आप अपनी ननद या भाभी को नई सहेली बनाएं क्योंकि सहेली से आप अपने बारे में बहुत कुछ खुलकर शेयर कर पाती हैं। अगर आप करीना कपूर खान को देखें तो वो अक्सर सोहा अली खान के साथ एक फ्रेंड की तरह एंजॉय करती हुई नजर आती हैं। करीना और सोहा दोनों के बीच काफी अच्छी खासी बॉन्डिंग है। इनके बीच अक्सर दो बहनों जैसा प्यार देखने को मिलता है। यहां तक कि वीकेंड पर अक्सर करीना और सोहा को साथ धूमते हुए देखा जाता है। 

Read more: इस आलीशान विला में करीना और सैफ ने बिताएं रोमांटिक पल

bond with your  sister in law

गर्ल गैंग का पार्ट बनाएं 

अक्सर हम सबसे ज्यादा एंजॉय अपने गर्ल गैंग के साथ करते हैं। आप चाहें तो अपनी भाभी या ननद को अपने गर्ल गैंग का हिस्सा बना सकती हैं। अक्सर आप मलाइका अरोड़ा को उनकी ननद अमृता के साथ उनकी गर्ल गैंग में एंजॉय करते हुए देखेंगे। करीना भी सोहा के साथ अपनी गर्ल गैंग में काफी एंजॉय करती हुई नजर आती हैं। 

Read more: 19 साल पुरानी शादी खत्म कर तलाक के बाद ऐसी जिंदगी जी रही हैं मलाइका

bond with your  sister in law

शॉपिंग से लेकर गॉसिप करें साथ में 

हमें अपनी बहन या फिर फ्रेंड के साथ शॉपिंग और गर्ल गॉसिप करने में बहुत मजा आता है। अगर आप भी ननद-भाभी के रिश्ते को पीछे छोड़ अपनी भाभी या अपनी ननद को बहन या फिर फ्रेंड की तरह समझेगीं तो आपको उसके साथ शॉपिंग करना और गॉसिप करना दोनों की काफी अच्छा लगेगा।

 

करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा कपूर के बहुत ज्यादा करीब हैं, अक्सर उन्हें साथ में शॉपिंग करते हुए देखा जाता था लेकिन आज करीना के साथ उनकी बहन करिश्मा के अलावा सोहा भी होती हैं। 

bond with your  sister in law

गर्ली डेट पर जरूर जाएं 

अक्सर लड़कियां गर्ली डेट को बहुत ज्यादा एंजॉय करती हैं। आप अपनी भाभी या फिर ननद के साथ एक च्छी सी गर्ली डेट पर जा सकती हैं। जहां आप एक-दूसरे को ज्यादा अच्छे से समझ पाएंगी और साथ ही आप अपनी ननद के जरिए अपने ससुराल के नए रिश्तों को ज्यादा बेहतर से समझ पाएगी। 

उम्मीद है कि ये 4 टिप्स आपके ननद-भाभी के रिश्ते को मजबूत बनाएंगे। 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।