Bheem Marriages: महाभारत ग्रंथ में पांडवों का वर्णन मिलता है। इन्हीं पांडवों में से एक हैं भीम। भीम को एक बलशाली योद्धा के तौर पर जाना जाता हिया। जब भी बात पांडु पुत्र भीम की होती है तो यही बात दिमाग में आती है कि भीम वो थे जो प्रचंड ताकत के स्वामी थे। महाभारत के अनुसार, भीम में 10 हजार हाथियों का बल था। यह कहना गलत नहीं होगा कि ज्यादातर भीम को उनकी वीरता के लिए जाना जाता है लेकिन आज हम आपको भीम की प्रेम कथा के बारे में बड़ी ही दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं।
हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स के अनुसार, हिडिंबा और द्रौपदी के अलावा भीम की दो पत्नियां और थीं। हिडिंबा और द्रौपदी से विवाह की कथा तो जाहिर है कि आप में से अधिकतर लोगों को पता होगी लेकिन अन्य दो पत्नियां कौन थीं और क्या है भीम के उनसे विवाह की कहानी इस बारे में जानना मनोरंजक और दिलचस्प होगा। तो चलिए बिना देरी किए फटाफट से आपको भीम की शादी से जुड़ी हर बात बता देते हैं।
लाक्षागृह की घटना के बाद जब पांडव वन में भटक रहे थे तब हिडिम्ब नामक एक राक्षस पांडवों को मौत के घात उतारने पहुंच गया। हिडिम्ब की एक बहन थी जिसका नाम हिडिंबा था और उसी की सहायता से भीम ने हिडिंब का वध किया था।भीम को समर्थन देते देते कब हिडिंबा को भीम से प्रेम हो गया इसका उसे पता भी नहीं चला। मगर माता किन्तु ने यह भांप लिया था जिसके बाद उन्होंने हिडिंबा का भीम से गन्धर्व विवाह करा दिया।हिडिंबा से भीम को एक पुत्र भी प्राप्त हुआ जिसका नाम घटोत्कच पड़ा।
इसे जरूर पढ़ें: पूजन के दौरान कपूर जलाना शुभ क्यों माना जाता है? जानें इसका महत्व
भीम की दूसरी पत्नी द्रौपदी थीं। हालांकि द्रौपदी का भीम से विवाह नहीं हुआ था।असल में, अर्जुन (अर्जुन के महिला बनने की कथा) ने द्रौपदी को स्वयंवर में जीता था। यह सुखद समाचार सुनाने जब पांचों भाई द्रौपदी समेत माता कुंती के पास पहुंचे तो उन्होंने भूलवश बिना देखे यह कह दिया कि जो भी लाये हो आपस में बांट लो जिसके बाद माता की आज्ञा का पालन करते हुए द्रौपदी ने पांचों पांडवों से विवाह कर लिया।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, बलंधरा न सिर्फ एक सुंदर कन्या थी बल्कि स्त्री तत्व होने के बावजूद भी वह अपार बलशाली थी। उसके इसी व्यक्तित्व से प्रभावित हो कर भीम (हिडिंबा और भीम की अनोखी प्रेम कहानी) ने उन्हें स्वयंवर में जीता था और उनसे विवाह किया था। बलंधरा से भीम को एक पुत्र भी हुआ था जिसका नाम सुतसोम था।
इसे जरूर पढ़ें:Basil Pot: तुलसी के गमले पर अंकित ये चिह्न बना सकते हैं आपको रातों रात अमीर
भीम की चौथी पत्नी थीं काली। हालांकि, महाभारत ग्रंथ में इनके बारे में ज्यादा कुछ वर्णन मिलता नही है लेकिन जो जानकारी मौजूद है उसके अनुसार, यह मद्र देश की राजकन्या थीं।
तो ये थी भीम की पत्नियों से जुड़ी रोचक कथा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।