चर्चित सिंगिंग रिएलिटी शो Indian Idol 11 के सेट पर कुछ ऐसा हुआ जिससे लोग शर्मसार हो गए। एक कंटेस्टेंट ने जज नेहा कक्कड़ को स्टेज पर ही जबरन किस कर लिया। 31 साल की नेहा अनु मलिक और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी को फोर्सफुल तरीके से किस किया गया है। नेहा कक्कड़ के साथ अन्य जज और सभी कन्टेस्टेंट भी इस हरकत से हक्के बक्के हो गए थे। नेहा कक्कड़ के लिए ही नहीं ये सभी के लिए बहुत शॉकिंग था।
सोनी टीवी ने आने वाले शो का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें ये दिखाया गया था। कंटेस्टेंट ने नेहा से पूछा कि क्या आपने मुझे पहचाना पर नेहा कक्कड़ को कुछ याद नहीं आ रहा था। उसके बाद उस कन्टेस्टेंट ने नेहा को तोहफा दिया और फिर जब नेहा उन्हें गले लगाने के लिए आगे बढ़ीं तो उस कन्टेस्टेंट ने सीधे किस कर लिया। नेहा वैसे भी बहुत अपसेट हो गई थीं और शो के होस्ट आदित्य नारायण ने उस कन्टेस्टेंट को वीडियो में रोका।
वीडियो यहां देखें-
Sony Entertainment Television on Instagram: "You have watched some incredible performances last weekend. this weekend will take music and entertainment one level up. Do not miss out..."
25.7k Likes, 162 Comments - Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on Instagram: "You have watched some incredible performances last weekend. this weekend will take music and..."
इंडियन आइडल शो में ये नेहा का दूसरा सीजन है जब वो बतौर जज काम कर रही हैं। नेहा के साथ जो हुआ वो गलत था और यकीनन अगर देखा जाए तो इस तरह की हरकतें भारत में बहुत संगीन हो चली हैं। जहां महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं लोग वहीं #Metoo कैम्पेन जैसी चीज़ें भी हैं जहां लाखों महिलाओं ने अपने साथ हुई यौन शोषण और छेड़खानी की बातें बताई थीं।
इसे जरूर पढ़ें- 'कुछ-कुछ होता है' को हुए 21 साल, शूटिंग के वक्त चली गई थी काजोल की याद्दाश्त, जानें ऐसी अनसुनी बातें
ये पहली बार नहीं हुआ है जब किसी सेलेब के साथ ऐसा हुआ है। पहले भी इन फोर्सफुल किस के कारण लोगों को परेशानी हुई है।
1. रेखा और बिस्वजीत-
रेखा के साथ जब ये हुआ तो वो सिर्फ 15 साल की थीं। फिल्म के सेट पर रेखा के साथ ऐसा हुआ था। इसके बारे में यासीर उस्मान की एक कितामब में भी जिक्र है। इसी के साथ उस समय स्टारडस्ट में ये खबर छपी भी थी। उस समय का ये काफी बड़ा स्कैंडल था।
2. राखी सावंत और मिका सिंह-
मिका सिंह की पार्टी में जब राखी सावंत गई थीं तो मिका ने जबरन राखी को किस कर लिया था। इस बात को लेकर बहुत ज्यादा विवाद हुआ था और राखी ने आधिकारिक शिकायत भी की थी।
3. शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे
बॉलिवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक पब्लिक फंक्शन में AIDS के लिए कैम्पेनिंग कर रही थीं। उसी वक्त शिल्पा को रिचर्ड गेरे ने किस किया। पहले वो शिल्पा का हाथ पकड़ कर खड़े हो गए फिर उनके हाथ को चूमा और फिर उन्हें गले लगाकर उनके गाल को चूम लिया। शिल्पा वहां से तुरंत चली गई थीं और रिचर्ड के पोस्टर भारत में जलाए गए थे।
इसे जरूर पढ़ें- Bigg Boss 11: प्यार या टकरार, आखिर क्या खिचड़ी पक रही है सिद्धार्थ और रश्मि के बीच
4. पद्मिनी कोल्हापुरी और प्रिंस चार्ल्स-
यहां मामला थोड़ा उल्टा है। प्रिंस चार्ल्स जब 1980 में अपने भारत दौरे पर थे तब पद्मिनी कोल्हापुरी ने प्रिंस चार्ल्स को किस कर लिया था। अब प्रिंस चार्ल्स इतने बड़े सेलेब थे और उनके साथ ये होना थोड़ा अजीब लगा था।
5. दीपिका और डायरेक्टर होमी
डायरेक्टर होमी अडजानिया नेदीपिका पादुकोणको एक पार्टी में जबरन किस किया था। वो पार्टी होमी ने ही दी थी। इसके बाद काफी विवाद भी हुआ था।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों