Cricketers Wedding 2023: साल 2023 में आम लोगों से लेकर सितारों तक, ढेर सारे लोग शादी के बंधन में बंधे। कई सारे भारतीय क्रिकेटर भी इस साल शादी के बंधन में बंधे। केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने भी इस साल शादी के बंधन में बंध फैंस को खुशखबरी दी। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कभी ऑफिशियल नहीं किया, लेकिन अक्सर दोनों को साथ देखा जाता था। आइए जानते हैं इस साल कौन-कौन से क्रिकेटर शादी के बंधन में बंधे हैं।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी
भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार बल्लेबाज केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 को अथिया शेट्टी से शादी की। कपल ने महाराष्ट्र के खंडाला में बने फार्म हाउस में शादी की। साल 2019 से केएल राहुल और अथिया शेट्टी का नाम जोड़ा जा रहा था। अथिया को कई बार मैच के दौरान भी देखा गया।
हालांकि, कपल ने कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर एक्सेप्ट नहीं किया। दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं और शादी के बाद राहुल और अथिया हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े दिखते हैं। अथिया के साथ-साथ सुनील शेट्टी भी केएल राहुल को बहुत पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ेंःसाल 2023 इन सेलिब्रिटियों के लिए रहा बेहद लकी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारियां
शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर
शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर ने इसी साल फरवरी में शादी की है। शार्दुल ठाकुर शानदार प्लेयर हैं और उनकी वाइफ बिजनेसवुमन हैं। मिताली को शुरुआत से बेकिंग का बहुत शोक था और वो इसी का बिजनेस चलाती हैं। मिताली की बेकरी में शल और कस्टमाइज केक बनाए जाते हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी बेकरी के ऑउटलेट मौजूद हैं।
अक्षर पटेल और मेहा पटेल
अक्षर पटेल भारतीय क्रिकेट टीम का बड़ा नाम हैं। अक्षर और मेहा की शादी 26 जनवरी को वडोदरा में हुई। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
मेहा पटेल एक आहार विशेषज्ञ और पोषण विशेषज्ञ हैं, जो ऑनलाइन व्यवसाय चलाती है। इंस्टाग्राम पर मेहा के 70 हजार फॉलोअर्स हैं और वो अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। अक्षर और मेहा की शादी में केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार पहुंचे थे।
ऋतुराज गावाकडे और उत्कर्षा पवार
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 में भारत के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची में रुतुराज गायकवाड़ का नाम भी शामिल था। इसके अलावा ऋतुराज गावाकडे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेलते हैं। जून 2023 में ऋतुराज गावाकडे और उत्कर्षा पवार शादी के बंधन में बंधे। बहुत कम लोग जानते हैं कि उत्कर्षा खुद भी एक क्रिकेट हैं और वह महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा और रचना कृष्णा
भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी गर्लफ्रेंड रचना कृष्णा से इस साल शादी रचाई। 6 जून को दोनों ने शादी की। रचना प्राइवेट लाइफ जीना पसंद करती हैं और वो एक बिजनेस वीमेन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने रचना एक एडटेक बिजनेस चलाती हैं।
हार्दिक पांडया और नताशा
इन सभी क्रिकेटर के साथ-साथ हार्दिक पांड्या और नताशा ने भी इस साल एक बार फिर शादी की। दरअसल दोनों की पहली शादी बहुत सिंपल तरीके से हुई थी। ऐसे में कपल ने इस साल एक ग्रैंड सेलिब्रेशन किया और राजस्थान में जाकर एक बार फिर धूमधाम से सारे रीति रिवाज फॉलो किए। हार्दिक पांड्या और नताशा की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
इसे भी पढ़ेंःYear Ender: साल 2023 में जमकर हिट हुए ये गाने, सभी की जुबां पर रहे लिरिक्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों