इंडियन क्रिकेट टीम की जीती हुई ICC ट्रॉफियां कहां रखी जाती हैं? जानिए आप कैसे कर सकते हैं इनका दीदार

भारत में क्रिकेट केवल खेल नहीं, बल्कि इमोशन है, जिसे हर क्रिकेट फैन द्वारा जिया जाता है। वहीं, जब भारतीय टीम कोई खिताब अपने नाम करती है, तो पूरे देश में जश्न मनाया जाता है। लेकिन, ICC ट्रॉफियों को रखा कहां जाता है और इसे आमजनता कैसे देख सकती हैं? 
indian cricket team icc trophies where are they stored and how can you see them

एक बार फिर इंडियन क्रिकेट टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। यह तीसरी बार है, जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है और इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के पास कुल 7 ICC ट्रॉफियां हो चुकी हैं। इस बार पूरे टूर्नामेंट के दौरान, इंडियन क्रिकेट टीम ने एक भी मैच हारे बिना यह खिताब अपने नाम किया है।

हर बार जब भारतीय टीम कोई बड़ी ट्रॉफी जीतती है, तो खिलाड़ियों की ट्रॉफी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। वहीं, कैप्टन का खास फोटोशूट होता है और टीम की जीत का जश्न हर क्रिकेट फैन के लिए गर्व का क्षण होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये सभी ICC ट्रॉफियां जाती कहां हैं? क्या ये खिलाड़ियों के पास रहती हैं या BCCI के पास जमा हो जाती हैं? वहीं, सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आम जनता इन ऐतिहासिक ट्रॉफियों को देख सकती है? आज हम इस आर्टिकल में आपके सभी सवालों के जवाब देने वाले हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम की ICC ट्रॉफी यात्रा

how to see indian cricket team ICC trophies

क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीमों की लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे नंबर पर है। अब तक इंडियन टीम ने कुल 7 ICC ट्रॉफियां अपने नाम की हैं।

  • 1983 में कपिल देव के नेतृत्व में पहली बार भारतीय टीम ने एक नया अध्याय लिखा था। लॉर्ड्स के मैदान पर वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार विश्वकप जीता था।
  • 2002 में भारत ने श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से ICC चैंपियंस ट्रॉफी को जीता था। बारिश की वजह से फाइनल रिजल्ट नहीं निकल पाया था।
  • 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने पहला ICC T20 विश्व कप अपने नाम किया था। फाइनल में इंडियन टीम ने पाकिस्तान को हराया था।
  • 2011 में एमएस धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने दूसरी बार ODI ICC क्रिकेट विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया था।
  • 2013 में भारत ने इंग्लैंड को हराकर ICC चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी।
  • 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में दूसरी बार इंडियन टीम ने टी20 विश्व कप चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था।
  • 2025 में रोहित शर्मा के नेतृत्व में इंडियन टीम ने तीसरी बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है।

भारत की ICC ट्रॉफियां कहां रखी जाती हैं?

जब इंडियन क्रिकेट टीम कोई ICC ट्रॉफी जीतती है, तो फैंस इसकी खुशी सबसे ज्यादा मनाते हैं। जीत के बाद इन ट्रॉफियों को सुरक्षित स्थानों पर रखा जाता है।

BCCI मुख्यालय, मुंबई

भारत की ज्यादातर ICC ट्रॉफियां मुंबई में स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मुख्यालय में सुरक्षित रखी जाती हैं। यह हेडऑफिस वानखेड़े स्टेडियम में स्थित है।

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA), बेंगलुरु

वहीं कुछ ट्रॉफियों और ऐतिहासिक क्रिकेट की यादगार चीजों को बेंगलुरू में स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रखा जाता है। यहां पर आपको ट्रॉफियों के साथ-साथ दिग्गज खिलाड़ियों की पुरानी जर्सी, बल्ले और भी पुरानी चीजें देखने को मिल जाएंगी। नेशनल क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट की ट्रेनिंग भी दी जाती है।

क्रिकेट संग्रहालय, पुणे

भारत का सबसे बड़ा क्रिकेट म्यूजियम ब्लेड्स ऑफ़ ग्लोरी क्रिकेट म्यूजियम, पुणे में स्थित है, जहां इंडियन क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीतों की झलक देखने को मिलती है। यहां पर क्रिकेटर्स के साइन किए हुए बैट्स, बॉल, ग्लव्स, जर्सी को सुरक्षित रखा जाता है।

कप्तानों और खिलाड़ियों का निजी संग्रह

वहीं कई बार ICC ट्रॉफियों की Replica टीम के कैप्टन्स और कुछ खिलाड़ियों को दे दी जाती है। जैसे- एमएस धोनी ने 2007 T20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तानी की थी और उनके पास जीत से जुड़ी कुछ यादगार चीजें हैं।

इसे भी पढ़ें- जानें कब और कैसे हुई महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत

क्रिकेट फैंस इन ट्रॉफियों को कैसे देख सकते हैं?

where are indian cricket team icc trophies stored

अगर आप भी क्रिकेट फैन हैं और आप ICC ट्रॉफियों को करीब से देखना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान तरीके हैं।

  • आमतौर पर BCCI क्रिकेट फैंस के लिए विशेष कार्यक्रमों और प्रदर्शनियों का आयोजन कराता रहता है, जिसमें फैंस को ICC ट्रॉफियों को देखने का मौका मिलता है। आपको इसके लिए BCCI की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर नजर बनाकर रखनी होगी।
  • ब्लेड्स ऑफ ग्लोरी क्रिकेट म्यूजियम (पुणे) जैसे संग्रहालयों में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत से जुड़ी हुई यादगार चीजों को आप जाकर देख सकते हैं।
  • नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA), बेंगलुरु में कुछ ट्रॉफियां और ऐतिहासिक चीजें भी प्रदर्शित की जाती है।
  • डिजिटिल युग के दौर में, आप घर बैठे YouTube, jiohotstar और दूसरे OTT प्लेटफॉर्म पर इंडियन क्रिकेट टीम की ट्रॉफी जीत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री और वीडियो देख सकते हैं। इसके अलावा, कई क्रिकेट संग्रहालय भी अब वर्चुअल रियलिटी टूर की सुविधा देने लगे हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - jagran, instagram/@irsashok

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP