किसी भी रिश्ते मतभेद होना आम बात है। मगर कई बार टूटते रिश्ते गाली-गलौज से लेकर विवाद तक पहुंच जाते हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी कई कपल ऐसे रहे हैं, जिनके विवाद न्यूज की हाईलाइन बने। इन सेलेब्स से रिश्ता तोड़ने के बाद एक-दूसरे पर बेहद गंभीर आरोप लगाए और एक-दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जिनकी आपसी लड़ाई सभी के बीच सामने आई। आइए जानते हैं इन जोड़ियों और उनके विवादित रिश्तों के बारे में-
करिश्मा कपूर और संजय की शादी 11 साल तक ही चल सकी। साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। लेकिन यह तलाक इतना आसान नहीं था। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। संजय ने करिश्मा पर आरोप लगया कि, उन्होंने पैसों की लालच में यह शादी की थी। वहीं करिश्मा ने भी संजय पर खूब कीचड़ उछाला। यह बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाकों में से एक था, आखिरकार दोनों अलग हुए, लेकिन दोनों के बीच की लड़ाई मीडिया में खूब फैली।
फेमस एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन और कंगना का ब्रेकअप काफी चर्चा में रहा। ब्रेकअप के बाद अध्ययन सुमन ने कंगना पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कंगना पर मारपिट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। इतना ही नहीं अध्ययन ने कंगना पर काला जादू और ड्रग्स देने के आरोप भी लगाए।
ऐश्वर्या राय और सलमान खान के ब्रेकअप की खबरें न्यूज की हेडलाइन हुआ करती थीं। ब्रेकअप के बाद भी ऐश्वर्या और ने सलमान खान पर कई आरोप लगाए। ऐश्वर्या ने खुलासा किया कि सलमान अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे। साथ ही ऐश्वर्या ने सलमान पर मनमर्जी थोपने, वॉयलेंट विहेवियर, सक्की स्वभाव और गाली गलौज के गंभीर आरोप लगाए। जिसकी चर्चा लंबे समय तक खबरों में बनी रही।
इसे भी पढ़ें-एक्टिंग ही नहीं, बेहतरीन सिंगिंग भी करते हैं यह फिल्मी सितारे
एक्ट्रेस जीनत अमान की पर्सनल लाइफ विवादों में रही। जीनत ने संजय इस कदर दीवानी थीं, कि उन्होंने चोरी-छिपे शादी करने का फैसला लिया। संजय पहले से शादीशुदा थे और 4 बच्चों के पिता थे। लेकिन इसके बावजूद भी जीनत ने उनसे शादी की। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक खूबसूरत नहीं रह सका। एक बार भरी पार्टी में संजय ने जीनत को बेइज्जत किया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो संजय और उनकी पहली पत्नी ने जीनत को बुरी तरह पीटा। उस दौरान जीनत को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद संजय से अलग होने का फैसला किया।
संजय को छोड़ने के बाद अजहर से शादी की, मगर 2 साल बाद उनकी मौत हो गई। जीनत से साल 2018 में बिजनेस मैन सरफराज से शादी की, जो कि उनसे 30 साल छोटे थे। शादी के बाद जीनत ने उनपर भी गंभीर आरोप लगाए।
इसे भी पढें-कई भाषाओं का ज्ञान रखते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स
राजीव सेन और चारू असोपा की लड़ाई इस वक्त चर्चा में है। दोनों ने कई बार अपने रिश्ते को मौका दिया। मगर इसके बावजूद दोनों की शादी टूटने के कगार पर है। ऐसे में दोनों कानूनी तौर पर अपना रिश्ता खत्म करना चाहते हैं।
तो ये थे कुछ ऐसे सेलेब्स जिनके रिश्तों की लड़ाई लोगों के बीच चर्चा में रही। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।