herzindagi
village of bachelor in india

ये है कुंवारों का गांव जहां सालों से नहीं हुई किसी लड़के की शादी

Village of Bachelors: इस आर्टिकल में जानें एक ऐसे गांव के बारे में जिसे कुंवारों का गांव कहा जाता है।
Editorial
Updated:- 2022-08-18, 11:59 IST

Village of Bachelors: आपने अक्सर सुना होगा कि भारत गांवों का देश है। भारत की संस्कृति और खूबसूरती दिखाते गांव ही देश की असली धरोहर हैं। कुछ गांव तो इतने अजब-गजब हैं कि उनके बारे में जानने की लोग बहुत दिलचस्पी रखते हैं।

आज हम आपको 'बरवां कला' नाम के गांव के बारे में बताएंगे। 'बरवां कला' को कुंवारों के गांव के नाम से भी जाना जाता है। आप कहेंगे कुंवारों का गांव का क्या है? तो आइए आपको बताते हैं इस गांव के बारे में।

बरवां कला गांव

पटना से 300 किलोमीटर की दूरी पर बने इस गांव में सालों से किसी लड़के की शादी नहीं हुई है। अगर आप ऐसा सोच कर रहे हैं कि लड़के शादी नहीं करना चाहते तो आप गलत हैं। इस गांव के लड़के शादी करना चाहते हैं लेकिन बावजूद इसके शादी नहीं कर पा रहे हैं।

कहा जाता है कि गांव की व्यवस्था जैसे कई ऐसे बिंदु हैं जिनकी वजह से कोई लड़की यहां शादी करके नहीं आती है। कहा जाता है कि इस गांव में किसी लड़के की शादी हुए सालों हो चुके हैं। हालांकि 2017 में एक लड़के की शादी हुई थी। (इन सीक्रेट टिप्स से पाएं गूगल में जॉब)

इसे भी पढ़ेंःऋतिक रोशन जैसा दिखता है दिल्ली का ये भिखारी, आप भी देखें वायरल फोटो

क्यों नहीं होती लड़कों की शादी

इस गांव के लड़कों की शादी ना होने के पीछे के अलग-अलग कारण बताए जाते हैं। यह गांव काफी पिछड़ा हुआ है। ऐसे में पेरेंट्स यहां अपनी लड़की की शादी नहीं करते हैं। इस गांव के लोगों को सड़कों से लेकर पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी बहुत परिश्रम करना पड़ता है। इसके अलावा इस गांव में स्कूल और शिक्षा का भी हाल कुछ खास नहीं हैं। ऐसे ही कुछ कारणों की वजह से गांव के लड़के कुंवारे हैं। (भूलकर भी इन जगहों पर न रखें अपना स्मार्टफोन)

इसे भी पढ़ेंःघर में मौजूद इन चीजों से बनाया जा सकता है साबुन, जानें कैसे

रिपोर्ट के मुताबिक यूं तो इस गांव के लड़कों की शादी नहीं होती है पर 2017 में सिर्फ एक लड़के की शादी हुई थी। इसके लिए पूरे गांव को बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। वहीं सालों बाद शहनाई बजने पर पूरा गांव खुशी से झूम उठा था।

आपको भारत के इस अजब-गजब गांव के बारे में जानकर कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit:shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।