अगर आपको किसी भी सवाल का जवाब ढूढ़ना होता है तो आप सबसे पहले गूगल पर सर्च करने लगते होंगे। गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। आपको बता दें की गूगल दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी है और इसका हेड ऑफिस कैलिफोर्नि्या में है। दुनिया के कई बड़े देशों में गूगल की ब्रांच हैं।
भारत में गूगल के इन जगहों पर कार्यालय हैं - गुड़गांव, मुंबई, हैदराबाद और बैंगलोर। यहां पर जॉब करने के लिए लाखों लोग सपना देखते है पर कुछ लोग ही यहाँ पर सेलेक्ट होते हैं।
इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप गूगल में जॉब पा सकते हैं।
इसके लिए आपको गूगल की साइट पर अप्लाई करना होगा। आप विभिन्न पदों में जॉब ओपनिंग देख सकते हैं। यहां पर जो भी जॉब आपकी स्किल, एक्सपीरियंस, एजुकेशन आदि से मैच करती होगी उसमें अप्लाई कर सकते हैं। यहां पर अप्लाई करने के लिए आपको अपना रिज्यूमे अपलोड करना होगा और डिटेल भरनी होगीं । (गूगल की साइट पर अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें)
इसे जरूर पढ़ें: जॉब से ब्रेक लेने के बाद भी महिलाएं खुद को ऐसे रख सकती हैं अपडेटेड
इसे जरूर पढ़ें: नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाना है तो इन छोटी-छोटी बातों का रखें ख्याल
यदि आप गूगल में किसी पद के लिए कैंडिडेट के रूप में चुने जाते हैं, तो आपके पास एक मेल आएगा। उसे स्वीकार किए जाने पर गूगल की ऑनबोर्डिंग टीम आपको कंपनी की चीजों से परिचित कराएगी।
फिर आप एक गूगलर (Googler)(गूगल कंपनी के इम्पलोई को कहा जाता है) बन जाएंगे।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।