Tricolour Rangoli Designs: देश को आजाद हुए सालों बीत चुके हैं। वहीं 15 अगस्त आने वाली है यानी देश के लिए सबसे खास दिन स्वतंत्रता दिवस आने वाला है। इस दिन जहां पतंग उड़ाकर हम आजादी का जश्न मनाते हैं। वहीं कुछ जगहों पर हम घर या ऑफिस में रंगोली भी बनाना पसंद करते हैं।
रंगोली के कई डिजाइंस आपको देखने को मिल जाएंगे। क्या आप जानती हैं कि घर में मौजूद कंघी की मदद से आप आसानी से रंगोली के कई डिजाइन आसानी से बना सकती हैं। आइये देखते हैं तिरंगे के रंगों वाली रंगोली के खास डिजाइंस, जिन्हें आप कंघी की मदद से आसानी से बना सकती हैं। साथ ही, बताएंगे इन डिजाइंस को बनाने का आसान टिप्स-
कंघी की मदद से कैसे बनाए रंगोली?
कंघी की मदद से आप किसी भी डिजाइन में डेप्थ डालने का काम कर सकते हैं। इसके अगले हिस्से से आसानी से रंगों के बीच में आप अपनी पसंद की शेप की लकीर खींच सकते हैं।
नक्षे के डिजाइन वाली रंगोली (Indian Map Rangoli Designs)
सिंपल की जगह थोड़ा क्रिएटिव डिजाइन रंगोली के लिए बनाना चाहती हैं तो इस तरह से भारत का नक्षा बनाकर भारत माता का हाथ बना सकती हैं। इस तरह से आप देश प्रेम को दर्शाने के साथ में बाकिओ से थोड़ा अलग डिजाइन भी रंगोली के लिए बना पाएंगी। हाथों को 3डी डेप्थ देने के लिए आप चूड़ियां बना रही हैं तो इसे कंघी की मदद से कलर्स को आसानी से ब्लेंड कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Independence Day Rangoli Design 2024: 15 अगस्त पर बनाएं तिरंगा के ये रंगोली डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ
झंडे वाली रंगोली डिजाइन (Flag Rangoli Designs)
ऐसा जरूरी नहीं है कि झंडे के डिजाइन की जैसे दिखने वाली ही रंगोली आप घर के आंगन में बनाए। आप इन रंगों के इस्तेमाल से गोलाई में भी रंगोली के डिजाइन को बना सकते हैं। इस तरह की रंगोली के बॉर्डर को बनाने के लिए आप कंघी की मदद से फूल-पत्ती, मोर पंख जैसे कई तरह के डिजाइंस बना सकती हैं। चाहें तो देशप्रेम से जुड़े कुछ नारे या स्लोगन भी आ रंगोली के माध्यम से लिख सकती हैं।
फूल-पत्ती वाली 3 रंगों से बनी रंगोली (Tiranga Rangoli Designs)
फूल-पत्ती वाली रंगोली डिजाइन को लगभग हर तीज-त्योहार के मौके पर बनाया जा सकता है, लेकिन 15 अगस्त के दिन आप इसे बनाने के लिए तिरंगे के रंगों का इस्तेमाल कर सकती हैं। तिरंगे के रंगो वाली यह रंगोली में आप इसे कई तरह की शेप दे सकती हैं। देखने में यह डिजाइन बहुत खूबसूरत और बनाने में इसे केवल 10 से 15 मिनट ही लगने वाले हैं। वहीं फूलों और पत्तियों को डेप्थ देने के लिए आप कंघी की मदद ले सकती हैं।
अगर आपको स्वतंत्रता दिवस के मौके के लिए ये आसान रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Instagram/rangoli_nation, rangoli for jyoti rathod,shubh aangan,rangoli by pooja tatola,rangoli by durga
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों