herzindagi
palash tree in hinduism

हिंदू धर्म में क्या है पलाश का महत्व, किन चीजों के लिए किया जाता है उपयोग

धार्मिक ग्रंथों और शास्त्र के मुताबिक ऐसे कई पेड़ पौधे हैं, जो हमारे जीवन के सुख शांति के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसा ही एक पेड़ है पलाश जिसका उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में विशेष रूप से किया जाता है।
Editorial
Updated:- 2024-02-28, 12:55 IST

हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार कुछ पेड़-पौधों में देवी देवताओं का वास होता है, जैसे केले के पेड़ में श्री हरी विष्णु, बेल के पेड़ में भगवान शिव। कई पौधे घर में सुख शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए लगाए जाते हैं। ऐसा ही एक पेड़ है जिसका हिंदू धर्म में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान और कार्यों में विशेष महत्व है। इस पेड़ को पलाश या परसा के पेड़ के नाम सा जाना जाता है। ये दो प्रकार के होते हैं एक नारंगी और दूसरा सफेद। 

dharmik anusthanon main palash ke upyog

मान्यता है कि इस पेड़ में त्रिदेव का वास होता है। ज्योतिष शास्त्र में कई विशेष उपायों के लिए पलाश के फूल का उपयोग किया जाता है। धार्मिक उपायों के अलावा पलाश के फूलों का उपयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है। आज के इस लेख में हम पलाश के महत्व एवं इसके उपयोग के बारे में बताएंगे

पलाश के पेड़ का महत्व

importance and uses of palash tree in hinduism

पलाश का अर्थ है पवित्र पत्तियां और हिंदू धर्म में इस पेड़ का महत्वपूर्ण स्थान है। हिंदू धर्म में धार्मिक अनुष्ठानों में पलाश के पत्ते, लकड़ी और फूलों का उपयोग किया जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार पलाश पेड़ की उत्पत्ति सोमरस में डूबे एक बाज के गिरे हुए पंख से हुई है। पलाश पेड़ को लेकर एक कथा प्रचलित है जिसमें माता पार्वती ने ब्रह्म देव को पलाश वृक्ष बनने का श्राप दिया था। इस पेड़ का धार्मिक महत्व इसके पत्तों के त्रिकोणीय गठन से शुरू होता है, जिसमें पत्ते के मध्य भाग में भगवान विष्णु, बाईं और ब्रह्मा जी और दाईं ओर महादेव का प्रतिनिधित्व करता है। शास्त्रों में पलाश के पेड़ को देवताओं का कोषाध्यक्ष कहा गया है। साथ ही इसे चंद्रमा का प्रतीक माना गया है। क्योंकि इसके फूल के मध्य भाग में चंद्रमा का खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है।  

भगवान शिव को बेहद प्रिय है सफेद पलाश

धार्मिक मान्यता है कि सफेद पलाश के फूल, पत्ते और छाल भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इसके फूल का उपयोग न सिर्फ भगवान के श्रृंगार के लिए किया जाता है बल्कि, इसके पत्तों और फूलों से महाकाल का अभिषेक भी किया जाता है।

इसे भीपढ़ें: ज्योतिष के अनुसार तिलक किस उंगली से लगाना होता है शुभ

धार्मिक अनुष्ठानों में पलाश के पेड़ का उपयोग

hawan main palash ke upyog

  • हिंदू यज्ञों में हवन में जलाने के लिए पलाश की सूखी टहनियों एवं लकड़ियों का उपयोग किया जाता है।
  • पलाश के पत्ते से बने दोना का उपयोग श्राद्ध कार्य के लिए किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: कंडे और इन चीजों से मिलाकर बनाएं होममेड धूप

  • मान्यता है कि पलाश के पत्ते में भगवान को चढ़ाया हुआ भोग स्वर्ण पात्र में चढ़ा हुआ प्रसाद के समान होता है। पलाश के पत्ते को स्वर्ण के समान माना गया है।
  • यज्ञ एवं हवन में पलाश के पत्तों का उपयोग किया जाता है।
  • धार्मिक कार्यों में उपयोग होने वाले बर्तनों के निर्माण के लिए पलाश की लकड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसके फूल देवी सरस्वती को चढ़ाए जाते हैं। (पलाश के फूलों के फायदे)

पलाश के पेड़ का महत्व हिन्दू धर्म में बहुत है, जिस प्रकार तुलसी, आम और बेलपत्र का महत्व है वैसे ही पलाश के लकड़ी, फूल और पत्ते का महत्व है। हमें उम्मीद है आपको पलाश से संबंधित यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इस लेख को लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।