Sun Feb 15, 2026 | Updated 03:03 PM IST
herzindagi
howdy modi event highlights main

Howdy Modi में कुछ बातों ने जीता दिल और सोशल मीडिया ने ऐसे मनाया मोदी-ट्रंप की दोस्ती का जश्न

अमेरिका में हुए Howdy Modi कार्यक्रम में कुछ बातें हमारा दिल जीत गईं, साथ ही सोशल मीडिया 
Editorial
Updated:- 2019-09-23, 12:33 IST

अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में हुआ हाउडी मोदी इवेंट कुछ खास रहा। इस इवेंट में जहां भारत और अमेरिका की दोस्ती का नया अंदाज़ दिखा वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से 50 हज़ार भारतीयों को संबोधित किया वो भी बहुत अच्छा लगा। Howdy Modi इवेंट में कई ऐसी बातें हुईं जो लोगों को पसंद आईं। अगर हमें इस इवेंट की हाईलाइट्स बतानी हों तो ये रहेंगी।  

1. भारत और अमेरिका की दोस्ती-  

ट्रंप ने अपने भाषण में अमेरिका और भारत को अच्छा मित्र बताया। उन्होंने कहा कि भारत में नरेंद्र मोदी जो काम कर रहे हैं वो बहुत अच्छा है। यही नहीं ट्रंप ने पिछले दिनों मोदी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए हैप्पी बर्थडे भी कहा।  

इसे जरूर पढ़ें- अगर करनी है Switzerland Trip तो ध्यान रखें ये बातें 

2. पीएम मोदी ने 8 भाषाओं में कुछ कहा- 

नरेंद्र मोदी ने 8 भाषाओं में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सब कुछ ठीक चल रहा है। 

 

3. आर्टिकल 370 के जिक्र में बजी तालियां- 

मोदी ने इस बारे में अनुच्छेद 370 के बारे में भी बात की और ऐसा करते ही मोदी ने कहा कि एक बार आप भारत के सांसदों के लिए खड़े होकर तालियां बजाएं। इसपर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।  

howdy modi event

4. 9/11 और 26/11 को लेकर संदेश- 

नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत जो भी कर रहा है वो कई लोगों को अच्छा नहीं लगा। ये ऐसे लोग हैं जिनसे अपना देश नहीं संभल रहा। अमेरिका में 9/11 हो या भारत में 26/11 उसके हमलावर कहां पाए जाते हैं? ये सब नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा।  

 

5. सस्ता डेटा और डिजिटल इंडिया- 

नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में सस्ता डेटा ऐसा है कि 1GB आपको 25 से 30 सेंट्स में मिल जाएगा। यानी एक डॉलर का भी चौथाई हिस्सा। इतना सस्ता डेटा कहीं नहीं मिलेगा और ये डेटा ही डिजिटल इंडिया की नई पहचान बनेगा।  

नरेंद्र मोदी के इस इवेंट में सोशल मीडिया ने जिस तरह के रिएक्शन दिए हैं वो बहुत ही अच्छे हैं। हमारे मिस्टर इंडिया यानी अनिल कपूर का रिएक्शन भी देख लीजिए।

 

नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती की तस्वीरें काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रही हैं और ट्विटर को कई मीम बनाने का मौका भी मिल गया है। 

 

ट्रंप के रिएक्शन देखकर भी कई लोग तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अब इसी फोटो में देख लीजिए मोदी को किस तरह मुस्कुरा कर देख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप। 

 

यहां तक कि पाकिस्तान को लेकर भी कई मीम्स बनाए गए हैं। 

 

 

यहां तक कि इसमें भी जवाहरलाल नेहरू को लेकर मीम्स बन रहे हैं। 

 

इसे जरूर पढ़ें- Gully Boy: क्या ऑस्कर में 'अपना टाइम आएगा'? सोशल मीडिया पर लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन

लोग अभी भी जवाहर लाल नेहरू को ट्रोल कर रहे हैं। 

 

अक्षय कुमार और कई सेलेब्स ने मोदी को लेकर काफी अच्छे रिएक्शन दिए। इसी के साथ, सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप का सेल्फी लेता हुआ वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। कुल मिलाकर इस इवेंट को सफल माना जाएगा। हालांकि, पाकिस्तानी प्रोटेस्टर्स ने भी मोदी के खिलाफ काफी नारेबाज़ी की, लेकिन आखिर में मोदी का ये इवेंट सफल रहा। कुल मिलाकर हमें तो ये इवेंट बहुत अच्छा लगा। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।