herzindagi
gully boy trailer main

Gully Boy: क्या ऑस्कर में 'अपना टाइम आएगा'? सोशल मीडिया पर लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन

ज़ोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म गली ब्वॉय अब ऑस्कर में भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री हो गई है। 
Editorial
Updated:- 2019-09-23, 11:07 IST

'अपना टाइम आएगा..' ये गाना पिछले कुछ समय से लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। हो भी क्यों न, आखिर ज़ोया अख्तर की फिल्म Gully Boy थी ही इतनी अच्छी। अब जब इतनी अच्छी फिल्म थी तो उसे यकीनन कई अवॉर्ड्स मिले और ये लोगों को पसंद आई। अब रणवीर सिंह और आलिया भट्ट द्वारा अभिनित ये फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री बन गई है। जी हां, Oscar 2020 के लिए गली ब्वॉय फिल्म को चुना गया है।  

इस फिल्म की कहानी एक झोपड़-पट्टी में रहने वाले रैपर की है जो खुद के टैलेंट के बल पर कुछ करना चाहता है। उसके रास्ते में कई रुकावटें आती हैं। कई सारी कठिनाइयों से आगे बढ़ने के बाद वो सफल हो पाता है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की आदाकारी को काफी सराहा गया था। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी का भी काफी अहम रोल था।  

जोया अख्तर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट तीनों ने इसमें अपना रिएक्शन दिया है। 92nd Academy Awards के लिए फिल्म का नामांकित होना ही बहुत बड़ी चीज़ है।  

इसे जरूर पढ़ें- हाथों में है फैट? इन 5 स्टाइलिंग टिप्स की मदद से पहनें स्लीवलेस आउटफिट 

रणवीर सिंह ने लिखा-  

'अपना टाइम आएगा' और उसके साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म को लेकर ये सूचना जगजाहिर की। 

 

 

 

View this post on Instagram

Apna Time Aayega! @zoieakhtar @aliaabhatt @ritesh_sid @faroutakhtar @siddhantchaturvedi @kalkikanmani @reemakagti1 @itsvijayvarma @excelmovies @tigerbabyindia @zeemusiccompany

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) onSep 21, 2019 at 8:32am PDT

 

इसी के साथ, आलिया भट्ट ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म को लेकर ये खुशखबरी दी। 

 

 

 

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) onSep 21, 2019 at 8:31am PDT

 

गली ब्वॉय फिल्म के अलावा, इस साल 27 ऐसी फिल्में थीं जो ऑस्कर की लिस्ट में शामिल हो सकती थीं। लेकिन फिर बाज़ी गली ब्वॉय ने मार ली।  

इस फिल्म में विजय राज़, कल्कि कोचलिन, सिद्धांत चतुर्वेदी, विजय वर्मा और अमृता सुभाष का भी अहम रोल था। गली ब्वॉय फिल्म को लेकर ये बात कही जा रही है कि शायद इसके ऑस्कर में चुने जाने के पीछे ये कारण है कि ज़ोया अख्तर, अनुराग कश्यप जैसे लोग ऑस्कर कमेटी का हिस्सा हैं। इसलिए ही इस फिल्म को इतना भाव दिया जा रहा है। खैर, ये तो सोशल मीडिया का ही दांव-पेंच है, लेकिन इस बात में कोई दो-राय नहीं है कि गली ब्वॉय बेहद उम्दा फिल्म है।  

अब जब सोशल मीडिया की बात निकल ही आई है तो एक बार हम इस बारे में भी बात कर लेते हैं कि आखिर सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर कैसे रिएक्शन दे रहे हैं। ट्विटर पर बाकायदा #Gullyboyforoscar ट्रेंड कर रहा है। 

 

लोग इसके सिलेक्शन को लेकर खुशी मना रहे हैं। हालांकि, इसके लिए निगेटिव कमेंट्स भी काफी ज्यादा हैं। 

 

 

इसे लेकर लोग सेक्युलर इमेज की बात कर रहे हैं। इसका कारण ये है कि गली ब्वॉय में मुसलमानों का एंगल भी दिखाया गया है। 

 

लेखिका शोभा डे ने भी इस फैसले को सराहा है और कहा है कि ये काफी अच्छी तरह सोचा गया फैसला है। 

 

इसे जरूर पढ़ें- नवरात्रि के लिए बनाएं कूटू के आटे की सब्जी, जानें इसकी रेसिपी 

लोग ट्विटर पर इस फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं। यकीनन इस फिल्म के पूरे Crew ने काफी मेहनत की होगी तब कहीं जाकर ऑस्कर नॉमिनेशन लायक फिल्म बन पाई होगी। 

 

लोगों का रिएक्शन इस फिल्म को लेकर काफी अच्छा है। 

 

कुल मिलाकर ज़ोया अख्तर का ये मास्टर पीस अब एक पायदान ऊपर चढ़ गया है। उम्मीद है कि इस बार तो कम से कम भारत का टाइम आ जाए और भारत को एक ऑस्कर मिल जाए। करण जोहर ने तो इसे अपनी फेवरेट फिल्म बताया है और कहा है कि ये फिल्म वाकई ऑस्कर जीतने लायक है। साथ ही साथ पूरी टीम को कहा है कि वो इस बार ऑस्कर घर लेकर ही आएं। हम भी गली ब्वॉय की पूरी टीम को बधाई देते हैं और यकीनन हम यही चाहेंगे कि इस बार ऑस्कर घर आ जाए। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।