ज्यादातर लोगों की यह शिकायत होती है कि महंगे कपड़े भी बहुत लंबे समय तक नहीं टिकते और खराब हो जाते है। कुछ एक धुलाई के बाद ही ये पहनने लायक नहीं रहते और खराब हो जाते है। लेकिन क्या आपने इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश की है। सबसे पहले तो हमें यह जानना होगा की क्या हम उन कपड़ों को घर पर धो सकते है और अगर धो सकते है तो इन्हें धोते हुए कौन-कौन की सावधानियां बरतनी होगी। किन बातों का ध्यान रखना होगा। आइए जानें उन बातों के बारे में।
इसे जरूर पढ़ें: दुर्गा पूजा में बंगाल में हर साल छाया जामदानी साड़ी का फैशन, जानें क्या है खास
सबसे आम गलती जो अकसर हम कर जाते है वो है इन मंहगे कपड़ों को धोते समय हम उन्हें सस्ते कपड़ों के साथ ही धोने के लिए डाल देते है जो गलत है। महंगे कपड़ों को हम सस्ते कपड़ों की तरह ही धो देते है, जिससे महंगे कपड़े खराब हो जाते है। इसलिए घर पर महंगे कपड़ों को धोते समय हमेशा इन्हें दूसरे सस्ते कपड़ों से अलग से धोएं।
हर ब्रांडेड कपड़े पर लेबल लगा होता है जिसमें उसे स्टोर करने और साफ के निर्देश लिखे होते है। कई बार लेबल पर निशान बने होते है ऐसे में उनका अर्थ समझें और कपड़ों को उसी हिसाब से धोएं। इन ट्रिक्स को अपनाएं और कपड़ों और एक्ससरीज को सालों साल चलाएं।
कोशिश करें कि मंहगे कपड़ों को मशीन में ना धोएं बल्कि अगर हो सके तो इन्हें हाथ से ही धोएं। इन्हें हमेशा ठंडे पानी से ही धोएं। धोते समय इस बात का ध्यान रखें कि इनमें से डिटर्जैंट पाउडर अच्छे से निकल जाए, नहीं तो इनका फैब्रिक खराब हो सकता है। एक और बात जो बहुत जरूरी है वो ये कि इस तरह के कपड़ों पर कभी भी ब्रश ना मारें।
अगर ऐसे कपड़ों पर कोई दाग लग गया हो तो इन्हें धोने से पहले प्री ट्रीटमैंट दें। इसके लिए सबसे पहले कपड़े पर पानी डालकर उंगलियों से उस जगह को साफ करें। उसपर थोड़ा सा डिटर्जेंट लगाकर उसे साफ कर लें। कपड़े धोते समय बचें इन छोटी-छोटी गलतियों से, वरना कपड़े हो जाएंगे खराब।
जिसमें आप रोजमर्रा के कपड़े रखती है उस बिनबैग में महंगे कपड़ों को कभी भी ना रखें। इतना ही नहीं इस बात का भी ध्यान रखें कि इन कपड़ों को ज्यादा दिनों तक बिनबैग या वॉशिग मशीन में ना रखें, नहीं तो ये कपड़े खराब हो जाएंगे।
कपड़ों में लगी मैल और किसी भी तरह की महक को हटाने के लिए उसे पद्रंह मिनट तक पानी में डूबोकर रखें। इसमें आप फैब्रिक सॉफ्टर और कलर सॉफ्टर भी डाल सकती हैं। इसके बाद कपड़े को साफ पानी से जरुर धो लें।
इसे जरूर पढ़ें: Navratri 7th Day: कालरात्रि माता की पूजा करने की सही विधि जानें
धुले हुए कपड़ों का पानी निकालने के लिए इन्हें कभी भी जोर से ना निचोड़ें, ऐसा करने से कपड़ा खराब होता है। साथ ही, इन्हें कभी की तेज धूप में ना सुखाएं, इससे उनका रंग फीका पड़ सकता है और फैब्रिक खराब हो सकता है। थोड़ी-सी स्मार्टनेस दिखाकर इस तरह सेट करें अपना वार्डरोब, आएगा कॉन्फिडेंट।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।