How to Grow Plants in PVC Pipe: घर को बनवाते समय लोग मरम्मत से जुड़ी बहुत सारा सामान खरीद कर लाते हैं जैसे गिट्टी, बालू, ईट, पाइप, वायरिंग का सामान इत्यादि। घर तैयार होने के बाद काफी सामान बाकी रह जाता है। ऐसे में बचे कुछ सामान को दुकानदार को वापस कर दिया जाता है तो वहीं कुछ सामान घर में रखा रह जाता है। ऐसा ही कुछ पीवीसी पाइप के साथ होता है। आप सोच रहे होंगे कि हम ये सब बातें क्यों कर रहे हैं, तो आपको बता दें हम सभी के घर में पीवीसी पाइप के छोटे-बड़े टुकड़े इधर-उधर रखे हुए अक्सर मिल जाते हैं। आप इन टुकड़ों का इस्तेमाल कर अपने गार्डन को एक नया लुक दे सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे।
आप जब भी पीवीसी पाइप से पॉट बनाएं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि आप जिस पाइप को लेकर रहें हैं। उसकी पाइप की लंबाई और चौड़ाई कितनी है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अलग-अलग पौधों के लिए अलग-अलग स्पेस की जरूरत होती हैं। कुछ पौधे कम जगह में ग्रो करने लगते हैं। और कुछ पौधों को ग्रो करने के लिए अधिक स्पेस की जरूरत होती है।
इसे भी पढ़ें- घर में मौजूद इन पुरानी चीजों में भी उगाए जा सकते हैं पौधे, जानें तरीका
अगर आप बिना किसी खर्च के घर पर गार्डन बनाने का सोच रही हैं तो आपको बता दें कि यह पाइप आपके बेहद काम आने वाला है। इन पाइप की मदद से आप वर्टिकल पॉट (बेकार बोतल का रीयूज) बना सकती हैं। इसे बनाने के सबसे पहले चाकू को गर्म कर पाइप के बीच-बीच में होल कर दें। अगर आपके पास छोटे टुकड़े हैं तो उस हिसाब से उसमें होल करें। इसके बाद इसमें अपने मनपसंद प्लांट्स को लगा सकती हैं।
पीवीसी पाइप की मदद से आप बिना किसी परेशानी के छत पर टेरेस गार्डन बना सकती हैं। इसके लिए आपको इन पाइप को कट कर रस्सी की मदद से बांधकर दीवार पर फिक्स करें और इसमें पसंद के फ्लावर प्लांट लगा दें।
अगर आप घर पर सब्जी उगाना चाहती हैं, तो आप बिना खर्च के घर पर हरी सब्जियों को उगा सकती हैं। इसके लिए पाइप के ऊपरी हिस्से को ब्लेड या आरी की मदद से काट लें। अब इसमें खाद मिली हुई मिट्टी को भरकर किनारों को किसी प्लास्टिक की मदद से कवर दें ताकि पानी और मिट्टी बाहर न गिरे। इसके बाद आप इसमें अपने मनपसंद सब्जी को उगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- घर सजाने का स्मार्ट आइडियाज मैटेलिक डेकोर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-Sutterstock, Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।