आजकल हर कोई अपने घर को सबसे सुंदर और अच्छी तरह से सजाना चाहता हैं। इसके लिए वह कई तरह की चीजों का प्रयोग भी करती हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने घरों को नेचुरल तरीके से सजाना पसंद करते है, जिसके लिए वह पेड़-पौधों का यूज करती हैं। अधिकतर लोग बाजार से प्लांट्स को लाकर अपने घर को डेकोरेट करते हैं। यह आपके घर को नेचुरल तरीके से सुंदर दिखाने के लिए सबसे अच्छा और आसान तरीका है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि आप प्लान्टिंग करने के लिए मार्केट में मिलने वाले प्लांटर का प्रयोग करें। इसके लिए आप घर भी मौजूद चीजों से भी इसे बना सकती हैं। इससे आपके पैसे भी बचेंगे और घर देखने में बहुत अच्छा भी लगेगा। आपको घर पर ऐसी कई ऐसी चीजें मिलेगी उन्हें फेकने के बजाय आप इनमें प्लांटिंग करके घर को सजाने में इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इसके लिए पुरानी बोतलों से लेकर बेकार जूतों तक का प्रयोग कर के घर को दे सकती हैं एक यूनिक लुक, तो आइए जानें की कैसे पुरानी चीजों की मदद से प्लान्टिंग हो सकती है।
अगर आप कमरे के अन्दर गार्डनिंग करना चाहती हैं, तो आप फिश बाउल का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इसकी मदद से इनडोर मिनी गार्डन बना सकती हैं। ये देखने में बहुत सुंदर और आकर्षक दिखाई देता है। आप इसमें मनी प्लांट आदि आसानी से लगा सकती हैं। इसमें आप ओरिजनल या फिर आर्टिफिशियल फूल या पौधे लगा सकती हैं।( बालकनी को कैसे सजाएं )
इसे भी पढ़ें: घर सजाने का स्मार्ट आइडियाज मैटेलिक डेकोर
ये गार्डनिंग करने का सबसे आसान तरीका है। आप घर में मौजूद बेकार प्लास्टिक बोतल को फिर से प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले कुछ पुरानी प्लास्टिक की बोतल को लेकर उन्हें अच्छी तरह बीच से काट लें। आप इसी तरह कई कलरफुल बोतल्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अब इन कटी बॉटल में थोड़ी मिट्टी और बीज डालकर प्लांटिंग कर सकती हैं। इस तरह आप कई बोतलों को आपनी बालकनी में हैंग कर के अपने घर को बेहद खूबसूरत बना सकती हैं।(शादीशुदा कपल इस तरह सजाएं अपना घर)
इसे भी पढ़ें: घर में इस तरह बनाएं प्लेरूम, छोटे से लेकर बड़ों तक हर कोई बन जाएगा बच्चा
आप आइसक्रीम टब को फेंकने के बजाय इनमें गार्डनिंग कर सकती हैं। आप इनमें मिट्टी भर छोटे प्लांट्स लगा सकती हैं, ये देखने में बहुत अच्छा लगेगा। आप इसे घर के किसी भी कोने में सजाकर घर की शोभा बढ़ा सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।