घर में ऐसी कई चीजें होती है, जो आपके कई काम में मदद कर सकती है। इस एक चीज से आप न केवल अपने चेहरे की बल्कि घर की भी सफाई कर सकते हैं। इसकी मदद से आपके घर की कई चीजें बिल्कुल नए जैसी चमक जाएगी। जिस चीज की हम बात कर रहे हैं वो है शेविंग क्रीम।
चेहरे पर यूज होने वाली शेविंग क्रीम आपके घर के काम में कई तरीके से मदद कर सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इसका इस्तेमाल घर के कामों में कर सकते हैं।
शेविंग क्रीम से चमकाए किचन का सिंक और बेसिन
क्या आपको पता है कि आप किचन सिंक और बाथरूम के बेसिन को शेविंग क्रीम की मदद से कैसे चमका सकते हैं। यह सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये सच है। शेविंग क्रीम में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सिंक की गंदगी और चिपचिपेपन को खत्म कर देती है।
इसका प्रयोग करते समय ध्यान रखें कि आपको सिंक की सफाई के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करना है। माइक्रोफाइबर कपड़े की जगह आप घर में पड़े किसी पुराने टॉवल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सिंक और बेसिन पर शेविंग क्रीम पर लगाएं और माइक्रोफाइबर कपड़े से इसे रगड़ें।(कपड़ों को चमकाने का आसान तरीका)
- आप चाहें तो माइक्रोफाइबर कपड़े पर शेविंग क्रीम लगाकर भी सिंक की सफाई कर सकते हैं।
- इस तरह आप दाग आसानी से साफ कर पाएंगे।
ज्वेलरी को चमकाने में आएगा काम
शेविंग क्रीम का इस्तेमाल आप सोने-चांदी को चमकाने में भी कर सकते हैं। इससे आपकी काली पड़ गई पुरानी ज्वेलरी भी बिल्कुल नए जैसी चमकने लगेगी।
- इसके लिए आपको सबसे पहले ज्वेलरी को पानी में भिगोना है।
- इसके बाद आप ज्वेलरी पर शेविंग क्रीम लगाकर थोड़ी मसाज करें।
- आप हल्के ज्वेलरी को साफ करने के लिए सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके बाद आप ज्वेलरी को साफ पानी से धो लें।
- आप देखेंगे कि आपके घर की ज्वेलरी कैसे नए जैसी चमकने लगी है।
जूतों को चमकाने के लिए करें शेविंग क्रीम का इस्तेमाल\
अगर आप बार-बार जूतों को धोने की वजह से परेशान है। आपको जूते धोने में आलस आता है, तो आपके लिए सबसे आसान उपाय हमारे पास है। आप शेविंग क्रीम का इस्तेमाल जूतों को साफ करने के लिए कर सकते हैं। इसका यूज करने के बाद आपको अपने जूते धोने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- इसके लिए आपको सबसे पहले जूतों पर शेविंग क्रीम लगानी है।
- इसके बाद आप इसे ब्रश की मदद से रगड़े।
- अच्छे से रगड़ने के बाद आप माइक्रोफाइबर कपड़े को पानी में भिगाएं।
- अब कपड़े को अच्छे से निचोड़ने के बाद, गीले कपड़े से जूते रगड़े।
- आप देखेंगे कि जूते बिल्कुल नए जैसे चमक गए हैं।सफेद बनियान पीली पड़ गई है, तो इन 3 ट्रिक्स की मदद से चमकाएं
- इस तरह आपको अपने जूतों को धोने की भी जरूरत नहीं हुआ।
- थोड़ी देर के लिए आप जूते को धूप में रख दें। इससे इसका हल्का गीलापन भी खत्म हो जाएगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों