herzindagi
How To Use Kerosene Oil To Remove Termites

दीमक ने खराब कर दिया है घर का महंगा फर्नीचर? इस 1 वायरल हैक से करें खात्मा

How To Use Kerosene Oil To Remove Termites: क्या आपके घर की दीवारों और फर्नीचर पर भी दीमक ने आतंक मचा दिया है? अब आपको दीमक भगाने के लिए महंगी दवाईयां या केमिकल नहीं खरीदने होंगे। एक वायरल नुस्खे की मदद से आप घर से दीमक भगा सकते हैं। आइए जानें, दीमक कैसे भगाएं? 
Editorial
Updated:- 2025-03-25, 14:10 IST

How To Remove Termites From Wood Furniture: बदलते मौसम के साथ कई तरह के कीड़े घर पर अटैक करने लगते हैं। इनकी वजह से घर में रहना ही मुश्किल हो जाता है। कभी मच्छर परेशान करते हैं, तो कभी कीट-पंतगे खाने पर अटैक कर देती हैं। इसी तरह से दीमक भी बहुत परेशान करते हैं। इनकी वजह से घर की दीवारों से लेकर महंगे फर्नीचर तक को काफी नुकसान होता है। दीमक फर्नीचर को ही खोखला कर देते हैं। ये एक बार अगर किसी चीज पर अपना घर बना लें, तो उसे खराब करके ही दम लेते हैं। 

क्या आपके घर में भी दीमक का आतंक मचा हुआ है? क्या दीमक की वजह से आपका महंगा वुडेन फर्नीचर और फ्लोरिंग खोखली हो चुकी है? अगर आप दीमक का देसी तरीके से जड़ से सफाया करना चाहते हैं, तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप केवल एक आसान वायरल हैक की मदद से आसानी से दीमक का जड़ से सफाया कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक हैक काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जो आपके काम आएगा। आइए जानें, फर्नीचर से दीमक का सफाया कैसे करें?

यह भी देखें- Termites Treatment: दीवार पर लगी दीमक से छुटकारा पाने के लिए ये 5 आसान उपाय आजमाएं

क्या-क्या चाहिए

What is needed to get rid of termites

  1. मिट्टी का तेल (केरोसिन ऑयल)
  2. पानी 
  3. स्प्रे बॉटल
  4. झाड़ू
  5. बोरिक एसिड

तैयार करें दीमक मारने वाला घोल

दीमक का सफाया करने के लिए मिट्टी का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक बहुत ही पुराना और देसी तरीका है। सालों से इस तरीके से भारतीय घरों में दीमक का खात्मा किया जाता है। इसके लिए सबसे पहले एक साफ स्प्रे बॉटल लें। इसमें 80% मिट्टी का तेल मिला लें। इसके बाद, इसमें 20% पानी डालें। दोनों चीजों को ढक्कन लगाकर अच्छे से हिलाकर मिक्स कर लें। अब आपका दीमक मारने वाला घोल पूरी तरह से तैयार है। 

दीमक का खात्मा कैसे करें?

How to get rid of termites

घर के महंगे फर्नीचर से दीमक का सफाया करने के लिए सबसे पहले एक झाड़ू के मदद से फर्नीचर को साफ करें। इससे खोखले फर्नीचर का बुरादा साफ हो जाएगा। इसके बाद, इस पर अच्छे से मिट्टी के तेल वाला घोल स्प्रे करें। इसे हर कोने में स्प्रे करें। लगभग आधे घंटे के लिए कमरे को बंद कर दें। इससे तेल की महक घर में बंद रहेगी और महक से दीमक मर जाएंगे। 

बोरिक एसिड का लगाएं लेप

Apply a paste of boric acid

इस स्टेप के पास आखिर में आपको बोरिक एसिड और पानी का एक गाढ़ा लेप तैयार करना है। इस लेप को फर्नीचर पर लगाएं, जहां भी दीमक नजर आए। इससे हमेशा के लिए दीमक का खात्मा हो जाएगा। इस तरीके से दीमक फिर से आपके घर में आतंक नहीं मचा पाएंगे। इस तरीके से आप घर के किसी भी कोने से दीमक को भगा सकते हैं। 

यह भी देखें- उड़ने वाले दीमकों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये अमेजिंग हैक्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:her zindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।