
गार्डन एरिया में चींटियां हम सभी को काफी परेशान कर सकती हैं। कभी-कभी जब वे पौधों पर हमला करने लगती हैं तो स्थिति बद से बदतर हो जाती है। अमूमन इन चींटियों से छुटकारा पाने के लिए हम सभी हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। इन केमिकल्स से चींटियां भले ही दूर हो जाएं, लेकिन इससे कहीं ना कहीं पौधों को काफी नुकसान का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप नेचुरल तरीके से गार्डन एरिया से चींटियों को भगाने की कोशिश करें और इसके लिए लौंग का इस्तेमाल करना अच्छा विचार है।
चींटियों को गार्डन से दूर रखने के लिए आप लौंग को कई अलग-अलग तरीकों से काम में ला सकते हैं। लौंग के इस्तेमाल करने का एक फायदा यह है कि यह आपके पौधों और पर्यावरण के लिए सुरक्षित है। चाहे वह पिसी हुई लौंग की तेज़ खुशबू हो, लौंग तेल का स्प्रे हो, या सिर्फ पूरे लौंग का इस्तेमाल करना हो, आप चींटियों को नुकसान पहुंचाए बिना उन्हें प्रभावी रूप से दूर कर सकते हैं। लौंग न केवल चींटियों को भगाती है, बल्कि यह हवा में एक प्राकृतिक, सुखद खुशबू भी जोड़ती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गार्डन एरिया से चींटियों को दूर रखने के लिए लौंग को अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

चींटियों को गार्डन एरिया से दूर रखने के लिए लौंग का पाउडर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक मुट्ठी लौंग को पीसकर उसका पाउडर बना लें। आप इस पाउडर को उन जगहों पर छिड़क सकते हैं जहां चींटियां ज्यादा आती हैं। आप उन जगहों पर पाउडर जरूर छिड़कें, जहां से चींटियां गार्डन में अंदर आती है। बता दें कि लौंग की तेज़ खुशबू चींटियों को पसंद नहीं होती है, इसलिए वे उस एरिया से दूर रहती है।
इसे भी पढ़ें: लाल-काली चीटियों ने घर में बना लिया है डेरा, तो इन असरदार ट्रिक्स से करें इनका सफाया
यह भी चींटियों को भगाने का एक असरदार तरीका है। इसके लिए आप पीसी हुई लौंग में दालचीनी पाउडर मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को उन जगहों पर छिड़कें जहां चींटियां ज्यादा आती हैं।

अगर आप चींटियों को दूर रखने के लिए एक असरदार उपाय ढूंढ रही हैं तो ऐसे में लौंग के तेल से स्प्रे भी बनाया जा सकता है। इसके लिए, एक स्प्रे बोतल में एक कप पानी और लगभग 10-15 बूंदें लौंग के तेल की मिलाकर अच्छी तरह हिला लें। फिर इसे चींटी के रास्तों, या उन जगहों पर छिड़कें जहां चींटियां गार्डन में अंदर आ रही हैं। लौंग के तेल की खुशबू चींटियों को दूर कर देगी, और यह आपके पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाएगी।
इसे भी पढ़ें: मंदिर में रखी इस एक सफेद चीज से दूर करें घर में इधर-उधर घूम रहीं चीटियां, बाजार से नहीं खरीदनी पड़ेगी दवा
यह भी एक और आसान तरीका है चींटियों को गार्डन से दूर रखने का। इसके लिए कुछ साबुत लौंग को रातभर पानी में भिगोकर रख लें, फिर इस पानी से अपने पौधों को पानी दें। इससे आपके पौधों और बग़ीचे के चारों ओर एक बैरियर बना सकती हैं और इससे चींटियां आपके गार्डन से दूर रहेंगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।