
आपने देखा होगा कि अक्सर मीठी चीजों में चींटियां लग जाती हैं और अगर एक बार चींटियां किसी चीज में हो जाती हैं, तो उनकी कॉलोनियों से छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, किचन में चींटियों का होना आम बात है, खासकर शहद और चीनी के डिब्बे में।
एक बार तो हम चीनी से चींटियां निकाल सकते हैं, लेकिन शहद से नहीं। ऐसा इसलिए, क्योंकि शहद गीला होता है, जिसमें कई चींटियां मर जाती हैं या इसे दुषित कर देती हैं। मजबूरन हमें शहद को फेंकना पड़ जाता है। क्या आप भी शहद में मौजूद चींटियों से परेशान हैं, तो आज हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं।
आपको सभी प्रकार की चींटियों को भगाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए। यकीन मानिए ये घरेलू नुस्खे बेहद फायदेमंद होंगे, जिसकी मदद से आप शहद को चींटियों से दूर भी रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं चीटियों को दूर रखने के हैक्स।

जब हम शहद को इस्तेमाल करते हैं तो कई बार जार पर शहद लग जाता है, जिसकी वजह से डिब्बे पर चींटियां आ जाती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि खुला शहद चींटियों को आकर्षित करने का काम करता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप शहद को इस्तेमाल करने के बाद जार या फिर डिब्बे को गिले कपड़े से पहले साफ कर लें और फिर किसी साफ जगह स्टोर करें।
इसे जरूर पढ़ें-Kitchen Hacks: लंबे वक्त तक शहद को स्टोर करने के 3 आसान तरीके
शहद का इस्तेमाल करने के बाद, आप जार को कसकर बंद कर दें ताकि चींटियां डिब्बे के अंदर न जाएं। इसके लिए, आपको एयरटाइट कंटेनर या फिर जार का इस्तेमाल करना होगा। वहीं, आप प्लास्टिक का डिब्बा इस्तेमालकरने से बचें क्योंकि इसमें शहद जल्दी खराब हो जाता है।

अगर आप चाहते हैं कि शहद पर चींटियां न लगे, तो आप साफ और अच्छी जगह का चुनाव करें। कोशिश करें कि शहद को वहां रखें, जहां चींटियों के आने की संभावना कम हो जैसे- आप शहद को अलमारी या फिर शीशे की अलमारी में रख सकती हैं। (शहद से तैयार करें ये शानदार रेसिपीज)
साथ ही, आप तापमान का भी ध्यान रखें। कहा जाता है कि शहद को 70-80 डिग्री फारेनहाइट या धूप से दूर रखना चाहिए। सही तापमान से शहद में चींटियां नहीं लगेंगी और यह लंबे समय तक फ्रेश रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें-चीनी में बार-बार लग जाती हैं चीटियां, इन टिप्स से पाएं छुटकारा

इन उपायों को अपनाकर आप शहद का डिब्बा चींटियों से दूर रख सकती हैं। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।