herzindagi
image

लाल-काली चीटियों ने घर में बना लिया है डेरा, तो इन असरदार ट्रिक्स से करें इनका सफाया

अब बिना झंझट के अपने घर को चीटियों से मुक्त रखने के लिए आप किचन में रखे सिर्फ एक मसाले का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे घर में डेरा बसाने वाले लाल और काली चीटियों से आपको छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आपको प्रोफेशनल पेस्ट कंट्रोल सर्विस की मदद लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
Editorial
Updated:- 2025-02-22, 00:32 IST

घर में लाल और काली चीटियों से छुटकारा पाने के लिए ये घरेलू उपाय बेहद प्रभावी साबित हो सकते हैं। अगर आपके घर में लाल और काली चीटियों ने डेरा जमा लिया है, तो इस आर्टिकल में बताए गए देसी जुगाड़ आपकी परेशानी को कम कर सकता है। चीटियां, सिर्फ खाने-पीने की चीजों को ही खराब नहीं करती हैं, बल्कि कई बार काटने पर जलन और खुजली भी पैदा करती हैं। ऐसे में, इनसे जल्द से जल्द छुटकारा पाने के लिए घर को साफ-सुथरा और बिल्कुल फ्रेस रखना बेहद जरूरी होता है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ असरदार और आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिना किसी केमिकल के चीटियों को दूर भगा सकते हैं।

घर को चीटियों से छुटकारा कैसे दिलाएं?

how to get rid of black ants

दालचीनी पाउडर छिड़कें

चींटियों को भगाने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है दालचीनी पाउडर का छिड़काव करना। इसके लिए आपको जहां-जहां चींटियां नजर आ रही हैं, वहां दालचीनी पाउडर डाल देना है। खासतौर पर दरवाजों, खिड़कियों, किचन के कोनों और दीवारों की दरारों में इसे छिड़कें। चींटियों को दालचीनी की तेज खुशबू पसंद नहीं होती, जिससे वे घर छोड़कर भाग जाती हैं।

दालचीनी का तेल भी कर सकती हैं इस्तेमाल

  • अगर आप ज्यादा प्रभावी तरीका चाहते हैं, तो दालचीनी के एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें।
  • इसके लिए सबसे पहले आपको 10-15 बूंद दालचीनी का तेल और एक कप पानी मिलाकर स्प्रे तैयार कर लेना है।
  • इस मिश्रण को उन जगहों पर स्प्रे करें जहां चींटियां ज्यादा आती हैं।
  • यह तरीका न सिर्फ चींटियों को दूर भगाएगा, बल्कि घर को खूशबूदार भी बनाएगा।

दालचीनी और लौंग का मिश्रण

  • लौंग में मौजूद तेज सुगंध चींटियों को और भी ज्यादा परेशान करती है।
  • दालचीनी पाउडर और लौंग को मिलाकर चींटियों के रास्तों पर छिड़कें।
  • कुछ ही घंटों में चींटियां वहां से भाग जाएंगी और दोबारा नहीं लौटेंगी।

इसे भी पढ़ें- किचन में चीटियों की फौज हो जाएगी कम, बस इस्तेमाल करें यह चीज

दालचीनी और नींबू का कॉम्बिनेशन

home remedies to avoid ants

  • नींबू की एसिडिक प्रॉपर्टी चींटियों को मारने में मदद करती है।
  • एक चम्मच दालचीनी पाउडर और दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
  • इसे दरवाजों और खिड़कियों के पास लगाएं।
  • यह मिश्रण चींटियों के आने के रास्ते को पूरी तरह बंद कर देगा।

इसे भी पढ़ें- घर में बार-बार आ जाती हैं उड़ने वाली चीटियां? इन तरीकों से पाएं छुटकारा

दालचीनी और नमक का मिश्रण

  • नमक चींटियों को डिहाइड्रेट कर मार देता है, और दालचीनी उन्हें दूर भगाने का काम करती है।
  • दालचीनी पाउडर और नमक को बराबर मात्रा में मिलाएं।
  • इसे घर के कोनों, दीवारों के किनारों और चींटियों के घोंसले के पास छिड़कें।
  • कुछ ही दिनों में चींटियां पूरी तरह गायब हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ें- घर से चीटियों को दूर करने में कारगर हो सकता है विनेगर और चीनी का ये उपाय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।