herzindagi
flying ants safety tips

बरसात के मौसम में घर में बार-बार आ जाती हैं उड़ने वाली चीटियां? इन तरीकों से पाएं छुटकारा

बारिश के मौसम में अगर आपके घर में उड़ने वाली चीटियों ने डेरा बना लिया है, तो उससे छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान उपाय इस आर्टिकल में बताए गए हैं।
Editorial
Updated:- 2024-07-29, 20:53 IST

How To Get Rid Of Flying Ants: मानसून में अधिक बारिश और नमी के कारण कीड़े-मकोड़े बाहर आ जाते हैं। वहीं कुछ कीड़े तो कई घरों में अपना डेरा जमा लेते हैं। इन्हीं में से एक है- घर के कोनों पर दिखने वाली लाल-काली उड़ने वाली चीटियां। चीटियां हमेशा झुंड में चलती हैं और अपनी राह खोजते हुए हर जगह पहुंच जाती है। फिर वो चाहे रसोई घर हो या फिर बिस्तर या बाथरूम जैसे जगहों पर पहुंचकर परेशान कर देती हैं। ये लाल काली चीटियां काफी तेज काटती हैं। अगर आपके घर के कोने, किचन या जगह-जगह पर भी इन उड़ने वाली चीटियों ने परेशान कर रखा है, तो इस आर्टिकल में बताए गए कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर चीटियों से छुटकारा पा सकते हैं। 

घर से उड़ने वाली चीटियों को निकालने के उपाय

chiti bhagane ka gharelu upay

खट्टी चीजों से भगाएं चीटियां

बरसात के मौसम में किचन या घर के कोने पर उड़ने वाली लाल चीटियों को भगाने के लिए खट्टी चीजों जैसे नींबू और संतरे के छिलके का उपयोग कर सकते हैं। इन चीजों के गंध से चीटियां भाग जाती हैं। इसके लिए आपको बस एक में मग पानी लेना है और उसमें थोड़ा सा नींबू निचोड़कर अच्छी तरह घोल लेना है। अब जिन जगहों पर चीटियां ज्यादा आती हैं, वहां पर इस लिक्विड का छिड़काव कर दें। कुछ देर में ही चीटियां भागने लगेंगी।

चीटियों को मारने में बोरिक पाउडर है असरदार

चीटियों को मारने और घर से दूर भगाने के लिए आप बोरिक पाउडर, चीनी या सिरके का उपयोग कर सकते हैं। इसकी गंध चीटियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। ऐसे में आप जैसे ही इन तीनों चीजों का पेस्ट बनाकर कमरे में छिड़काव करेंगी, तो वे फटाफट भागने शुरू हो जाएंगे।

प्राकृतिक उपाय से भगाएं चीटियां

Chintiya bhagane ke upay

नींबू का रस, लहसुन का पेस्ट, या दालचीनी पाउडर का उपयोग करके भी उड़ने वाली चीटियों को भगा सकते हैं। दरअसल, लहसुन की तेज गंध कीड़े-मकोड़े को बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं। ऐसे में, बरसात के दिनों में चीटियों को भगाने के लिए ये उपाय बेहद कारगर हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- मानसून में चीटियों को भगाने के लिए इन चीजों को पानी में डालकर लगाएं पोछा, घर भी रहेगा एकदम साफ

चीटियों को भगाने वाले पौधे लगाएं

कुछ पौधे ऐसे भी हैं, जो चीटियों को भगाने में कारगर होते हैं। इनमें तुलसी, लेमन ग्रास और मिंट आदि शामिल हैं। इन पौधों को घरों में लगाने से चीटियां कोसों दूर भागते हैं। 

इसे भी पढ़ें- घर से चीटियों को दूर करने में कारगर हो सकता है विनेगर और चीनी का ये उपाय

घर में साफ-सफाई का रखें ख्याल

उपाय के साथ-साथ घर की साफ-सफाई करना भी बेहद जरूरी है। इसके अलावा, खाने-पीने की चीजों को ढककर रखें, ताकि चीटियां आकर्षित न हों। इन उपायों से आप बरसात के मौसम में उड़ने वाली चीटियों से छुटकारा पा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- इन घरेलू उपायों से घर में मौजूद सभी तरह की चीटियों को भगाएं

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।