herzindagi
image

किचन में चीटियों की फौज हो जाएगी कम, बस इस्तेमाल करें यह चीज

अगर आपकी रसोई में चींटियां आने लगती हैं, तो हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे हैक्स जिनकी मदद इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-12-13, 16:30 IST

आजकल चीटियों की समस्या काफी बढ़ गई है। इससे न सिर्फ घर की शोभा खराब होती है, बल्कि सारा सामान भी बेकार हो जाता है। कई बार तो ऐसा होता है कि किचन में कोई सामान रखते ही चीटियां आ जाती हैं। इससे न सिर्फ सामान खराब हो जाता है, बल्कि सेहत को नुकसान भी पहुंचता है। 

ऐसे में जरूरी है चीटियों की इस समस्या को कम किया जाए। इसलिए आज हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं। आप सभी प्रकार की चीटियों को भगाने के लिए घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं, वो भी शेफ पंकज के द्वारा बताया गया। यकीन मानिए ये घरेलू नुस्खे बेहद फायदेमंद साबित होंगे। तो चलिए जानते हैं चीटियों को भगाने का तरीका।

क्या सच में हींग से चीटियां भाग जाती हैं?

What is the best homemade ant killer

जी हां, हींग की तेज और तीखी गंध चीटियों को दूर भगाने में मदद कर सकती है। हींग एक नेचुरल तरीका है, जिसका इस्तेमाल पारंपरिक घरेलू नुस्खों में किया जाता है। इसकी बदबू चीटियों को परेशान करती है, जिससे वे उस जगह से दूर चली जाती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- इन घरेलू उपायों से घर में मौजूद सभी तरह की चीटियों को भगाएं

कैसे काम करती है हींग?

हींग की खुशबू चीटियों की सूंघने की क्षमता को प्रभावित करती है, जिससे वे रास्ता बदल लेती हैं। इसे चीटियों के रास्ते पर या उनके प्रवेश स्थानों पर डालने से वे जल्दी उस जगह से हट जाती हैं। 

हींग से चीटियों को भगाने का तरीका

  • 1 गिलास पानी में 1-2 चुटकी हींग मिलाएं और इसे अच्छे से घोल लें।
  • इस घोल को चीटियों के आने-जाने वाली जगहों पर या उनके रास्ते पर छिड़क दें।
  • हींग को सीधा पाउडर के रूप में उन जगहों पर छिड़कें जहां चीटियां दिखाई देती हैं जैसे- दरार, कोनों या खिड़की के पास।
  • थोड़ा-सा हींग पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे चीटियों की जगह पर लगा दें।

हींग इस्तेमाल करने का दूसरा तरीका 

सबसे पहले एक बोतल में पानी फिल करें। फिर इसमें 1 चम्मच हींग डालकर और साबुन अच्छी तरह से मिलाएं। जब यह अच्छी तरह से मिल जाए, तो वहां स्प्रे करें जहां पर चीटियां आती हैं। 

इन टिप्स को भी अपनाएं 

How do you get rid of ants with spices

बर्फ का पानी इस्तेमाल करें

बर्फ का पानी चीटियों को भगाने के लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है। जब आप चीटियों के रास्तों पर बर्फ का पानी छिड़कते हैं, तो यह चीटियों के लिए अच्छा नहीं होता है। बर्फ के पानी उन्हें परेशान कर देता है, जिसकी वजह से वो अपने रास्ते बदल लेती हैं और कहीं दूर चली जाती हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • बर्फ को पानी में डालकर एक स्प्रे बोतल में भर लें।
  • इसे चीटियों के रास्ते, घोंसले या उन जगहों पर छिड़कें, जहां आप उन्हें देख रहे हैं।
  • यह चीटियों का रास्ता ठंडा करता है और उन्हें वहां से दूर भगा देता है। 

पालतू जानवरों के बाल आएंगे काम

How to get rid of sand ants

पालतू जानवरों के बाल चीटियों को दूर भगाने के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। ऐसे में जब भी आप पालतू जानवरों के बाल को चीटियों के रास्ते या उनकी जगह पर डालते हैं, तो इसकी गंध से चीटियों को परेशान करती है, जिससे वे उस स्थान से हट जाती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- शहद से चींटियों को दूर रखेंगे ये अमेजिंग हैक्स

कैसे करें इस्तेमाल?

  • पालतू जानवरों के बालों को इकट्ठा करें जैसे- कुत्ते या बिल्लियों के बाल।
  • इन बालों को चीटियों के रास्तों, उनके घोंसले या घर के उन हिस्सों में रखें, जहां चीटियां अक्सर आती हैं।
  • बालों की गंध चीटियों को बुरी लगती है, जिससे वो दूर चली जाती हैं।  

इन टिप्स की मदद से आप किचन की चीटियों को दूर भगा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit- (@Freepik and shutterstock) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।