किचन में लगते हैं कीड़े तो बेकिंग सोडा से करें परेशानी को दूर

सावधानी बरतने के बावजूद किचन में कीड़े लग जाते हैं। लेकिन इस आर्टिकल में बताएं टिप्स को अपनाने के बाद अब ऐसा और नहीं होगा।

how to use baking soda for kitchen insects tips

रसोई घर किसी भी घर का अहम हिस्सा होता है। यहां पर सिर्फ खाना ही नहीं बनता है बल्कि घर की महिलाओं का सबसे अधिक समय इसी स्थान पर गुज़रता है। ऐसे में ज़रूरी होता है कि स्वादिष्ट भोजन के साथ-साथ किचन की सफाई पर भी अधिक ध्यान दिया जाए। यूं तो महिलाएं किचन की साफ-सफाई समय-समय पर करती रहती हैं लेकिन कई बार सफाई करने के बाद भी किचन में कीड़े लगने लगते हैं।

कभी कीड़े भोजन पर लगते हैं तो कभी कीड़े किचन में मौजूद डस्टबिन के आसपास लगने लगते हैं। कई बार कीड़े लगने की वजह से चावल, दाल, बेसन आदि चीजें भी ख़राब हो जाती हैं। ऐसे में अगर आपके भी किचन में कुछ अधिक ही कीड़े लगते हैं तो उस परेशानी को दूर करने के लिए आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि बेकिंग सोडा की मदद से आप इस परेशानी को कुछ ही देर में दूर कर सकती हैं। आइए इन टिप्स एंड हैक्स के बारे में जानते हैं।

पहले करें ये काम

how to use baking soda for kitchen insects Inside

किचन से कीड़ों को हमेशा के लिए आप भगाना चाहती हैं तो उससे पहले आपको कुछ चीजों पर ध्यान देने की ज़रूत है। इसके लिए सबसे पहले झूठे बर्तन की अच्छे से सफाई करके रख दें। इसके अलावा भोजन को अच्छे से ढककर रखें। किचन स्लैब पर चावल, दाल या सब्जी के छीटे पड़े है तो उन्हें भी आप अच्छे से साफ कर करें। इसके अलावा सभी सामग्री को उनके स्थान पर व्यवस्थित कर लें।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

how to use baking soda for kitchen insects Inside

सिर्फ खाना बनाने में ही बल्कि किचन से कीड़ों को कुछ ही देर में भगाने के लिए बेकिंग सोडा एक बेस्ट विकल्प के रूप में काम कर सकता है। इसके इस्तेमाल से डस्टबिन में लगने वाले कीड़े से लेकर भोजन पर लगने वाले कीड़े आसानी से भाग जाएंगे। इसके अलावा किचन की अलमारी में लगने वाले कीड़े भी कुछ ही देर में भाग जाएंगे। किचन से कीड़ों को भगाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • इसके लिए सबसे पहले एक कप पानी को अच्छे से गर्म कर लीजिए।
  • पानी गर्म करने के बाद दो से तीन चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  • अब इस मिश्रण को किचन में जहां-तहां फैला दीजिए और लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए।
  • 20 मिनट बाद फ्रेश कपड़े से अच्छे से पोंछ लीजिए। इस प्रक्रिया को सप्ताह में कम से कम तीन से चार पर करें। इससे किचन में कभी भी कीड़े नहीं आएंगे।

बेकिंग सोडा से करें किचन अलमारी से कीड़े को दूर

how to use baking soda for kitchen insects Inside

किचन की अलमारी एक ऐसा स्थान है जहां की सफाई बहुत कम लोग ही करते हैं। कई बार हाथ नहीं पहुंचने की वजह से तो कई बार आलास की वजह से अलमारी की सफाई नहीं करते हैं। ऐसे में सबसे अधिक कीड़े किचन अलमारी में ही इकट्ठा हो जाते हैं जो किचन के सभी हिस्सों में लगने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी किचन की अलमारी में लगने वाले कीड़ों से परेशान हैं तो उसके लिए फॉलो करके ये स्टेप्स-

  • इसके लिए सबसे पहले एक से दो कपूर को लेकर उसका पाउडर बना लीजिए।
  • इसके बाद कपूर के पाउडर में एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए।
  • अब इस मिश्रण को एक से दो पेपर के टुकड़े में अच्छे से लपेटकर किचन अलमारी में रख दें।
  • तेज महक के चलते किचन की अलमारी से कीड़े तुरंत भाग जाएंगे।
  • इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो से तीन बार ज़रूर करें।

बेकिंग सोडा से सिंक में लगने वाले कीड़े भगाएं

how to use baking soda for kitchen insects Inside

किचन में कीड़े आने का सबसे आसान रास्ता है किचन का सिंक। किचन सिंक के रास्ते आने वाले कीड़े सिर्फ भोजन पर ही नहीं बैठते हैं बल्कि घर के अन्य हिस्सों में भी लगने लगते हैं। कई बार ये कीड़े दिन में कम लेकिन रात के समय कुछ अधिक ही दिखाई देते हैं। ऐसे में अगर आप भी ड्रेन फ्लाई की समस्या से कुछ अधिक ही परेशान रहती हैं तो इस समस्या को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले एक से दो मग पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  • अब इस मिश्रण में एक से दो चम्मच नींबू का रस या नीम का तेल भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  • इसके बाद रात को सोने जाने से पहले किचन सिंक और उसके आसपास अच्छे से छिड़काव कर दीजिए।
  • एक से दो कप सिंक नाली में भी डालकर छोड़ दीजिए।
  • अलगे दिन फ्रेश पानी से सिंक की सफाई कर लीजिए। आप देखेंगे कि एक भी कीड़े सिंक के आसपास दिखाई नहीं दे रहे हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit:(@freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP