Gardening Tips For Marigold Plant: जनवरी के महीने में इतनी ठंड होती है कि इससे गेंदे का पौधा अक्सर सूखने लगता है, लेकिन पौधे की अगर सही तरीके से देखभाल की जाए, तो इसे हरा-भरा और फूलों से लदा हुआ भी बनाया जा सकता है। ठंड के मौसम में गेंदे के पौधे में ज्यादा पानी देने की जरूरत नहीं होती है। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने वाले हैं, जो गेंदे के पौधे के लिए बेहद गुणकारी और उपयोगी साबित हो सकती है। इस चीज में कई तत्वों के गुण मौजूद हैं, जो पौधे को सर्दियों में भी फूलों से भरा रख सकते हैं। यह चीज आपको आपके घर में ही आसानी से मिल जाएगी। तो आइए जानते हैं कि यह खास चीज क्या है और गेंदे के पौधे की देखभाल के लिए कैसे जरूरी है।
गेंदे के पौधे में डालें यह एक चीज
जनवरी के महीने में ठंड का जबरदस्त कहर होता है। आज हम इस मौसम में गेंदे के पौधे में डालने के लिए एप्सम सॉल्ट के बारे में बता रहे हैं। दरअसल, एप्सम सॉल्ट गेंदे के पौधे के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होता है। इसमें मैग्नीशियम और सल्फर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो पौधे में फूलों की पैदावार को कई गुना ज्यादा बढ़ाने में मददगार होते है। एप्सम सॉल्ट फूलों की पैदावार बढ़ाने के साथ पौधे की ग्रोथ को भी तेजी से बढ़ाने में कारगर होता है। साथ ही, यह पौधे को हरा भरा रखता है। जनवरी के महीने में आप गेंदे के पौधे में एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल आराम से कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-पौधे में रोजाना डालें ये एक चीज, गेंदे के फूलों से भर जाएगी बगिया
कैसे करें पौधे में एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल?
गेंदे के पौधे में एप्सम सॉल्ट का उपयोग बहुत गुणकारी और असरदार होता है। पौधे में इसका उपयोग करने के लिए आपको सबसे पहले एक लीटर पानी में एक चम्मच एप्सम साल्ट डालकर अच्छे से मिलाना है। फिर इस घोल को पत्तियों पर स्प्रे करना है। ध्यान रहे इसका उपयोग रोजाना नहीं करना है। आप इसे महीने में दो से तीन बार ही यूज कर सकते हैं। ऐसा करने से गेंदे के पौधे की ग्रोथ बेहतर होगी और उसमें ज़्यादा फूल आएंगे।
इसे भी पढ़ें-अगर गेंदे की जड़ में डालेंगे सरसों, पालक और पानी का यह घोल, तो मोटे-मोटे फूलों से लद सकता है पौधा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों