herzindagi
image

अगर गेंदे की जड़ में डालेंगे सरसों, पालक और पानी का यह घोल, तो मोटे-मोटे फूलों से लद सकता है पौधा

गेंदे के पौधे को हरा-भरा और हेल्दी रखने के लिए आप इसमें सरसों, पालक और पानी का घोल डाल सकते हैं। यह खाद की तरह काम करता है, पर इसे कैसे इस्तेमाल करना चाहिए, आइए इस बारे में आगे जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-03, 20:01 IST

गेंदे के लाल, पीले और नारंगी फूल दिखने में इतने खूबसूरत लगते हैं कि हर कोई अपने गार्डन में इसे लगाना पसंद करते हैं। यह न सिर्फ बालकनी और बगीचे की खूबरती बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि यह अपनी खुशबू से घर में सकारात्मकता का संचार भी करते हैं। सर्दियों का मौसम गेंदे के पौधे में भर-भर कर फूल आते हैं। इसलिए अक्सर लोग इसकी अच्छी केयर करने का प्रयास करते हैं। हालांकि, कुछ लोग घर और ऑफिस के कामों में इतने उलझ जाते हैं कि कभी-कभी वे पौधे की अच्छी देखभाल नहीं कर पाते हैं, जिससे गेंदे का पौधा सूखने लगता है और उसमें फूल आने भी बंद हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में आज हम आपको गेंदे के पौधे की सही देखभाल के लिए एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जिसे फॉलो करते सी ही आपको पॉजिटिव असर दिखने लग सकता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं गेंदे के पौधे के लिए सरसों, पालक और पानी के घोल डालने की, जो पौधे की ग्रोथ के लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि ऐसा करने से पौधे पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

गेंदे के पौधे के लिए कैसे तैयार करें घोल 

marigold flower plant

  • सरसों का पाउडर या खली – पौधे को नाइट्रोजन और जरूरी पोषक तत्व देने के लिए।
  • पालक के पत्ते – इसमें आयरन और मिनरल्स होते हैं जो मिट्टी की गुणवत्ता सुधारते हैं।
  • पानी – घोल को तैयार करने के लिए।

घोल बनाने का तरीका

  • एक लीटर पानी में 50-60 ग्राम सरसों की खली डालें।
  • इसे 24 घंटे के लिए छोड़ दें ताकि यह पूरी तरह से घुल जाए।
  • ताजे पालक के पत्तों को ब्लेंडर में पीसकर इसका 100 मिलीलीटर रस निकाल लें।
  • सरसों के खली वाले पानी में पालक का रस मिला दें।
  • इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं।

इसे भी पढ़ें-

गेंदे की जड़ों में ऐसे डालें यह होममेड घोल

  • इस घोल को सीधे गेंदे के पौधे की जड़ों में डालें।
  • ध्यान रखें कि मात्रा सीमित हो, हर पौधे में 200-300 मिलीलीटर घोल डालें।
  • यह घोल हर 15 दिनों में एक बार डाल सकते हैं।
  • ज्यादा मात्रा या बार-बार डालने से पौधे को नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-

गेंदे के पौधे में घोल डालने के फायदे 

marigold flower plant care tips

  • घोल डालने के बाद पौधे में सामान्य पानी भी डालें ताकि घोल मिट्टी में अच्छे से मिल जाए।
  • सरसों और पालक के पोषक तत्व फूलों की संख्या और आकार बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • यह घोल मिट्टी में नमी और पोषण बनाए रखता है।
  • घोल में मौजूद आयरन और मिनरल्स पौधे की पत्तियों को हरा-भरा रखते हैं।

इसे भी पढ़ें-

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।