करी पत्ता बहुत ही जरूरी पौधों में से एक है और इसे कई घरों में लगाया जाता है। पर एक समस्या जो लोगों को महसूस होती है वो ये कि इस पौधे की मेंटेनेंस वो नहीं कर पाते हैं। गमले में लगे करी पत्ते के पौधे के साथ ऐसा बार-बार होता है कि या तो वो मर जाता है या फिर वो बढ़ नहीं पाता या फिर उसमें कीड़े लग जाते हैं। हरा भरा करी पत्ते का पौधा देखने में तो बहुत अच्छा लगता है, लेकिन इसे ऐसा बनाना आसान नहीं होता।
कई बार करी पत्ते के पौधे में कीड़े हमारी किसी गलती की वजह से ही लगते हैं। तो चलिए आज आपको करी पत्ते के पौधे के बारे में जानकारी देते हैं।
करी पत्ते के पौधे में कीड़े लगने के लिए कई कारण हो सकते हैं। इसके लिए काफी हद तक मेंटेनेंस की समस्या भी जिम्मेदार होती है।
इसे जरूर पढ़ें- इस ट्रिक से करी पत्ते का पौधा हो जाएगा जंगल की तरह हरा-भरा, करना होगा बस ये काम
कीड़े क्यों होते हैं इसके बारे में तो हमने जान लिया, लेकिन आखिर ये मरने क्यों लगता है इसके भी कुछ कारण जान लेने चाहिए।
अगर पौधे में बहुत ज्यादा कीड़े लग गए हैं तो इसे रोकने के लिए हम कुछ बेसिक स्टेप्स जरूर फॉलो कर सकते हैं।
कीड़े कैसे मारने हैं और पौधे की समस्या को कैसे कम करना है ये तो हम आपको बता चुके हैं, लेकिन इसकी ग्रोथ के लिए क्या टिप्स हो सकते हैं ये भी हम आपको बताते हैं-
ये सबसे आसान फर्टिलाइजर है जिसका इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बस करना ये है कि 1 लीटर पानी में 1 छोटा चम्मच एप्सम सॉल्ट यानी मैग्नीशियम सल्फेट को मिलाएं और इस पानी को करी पत्ते में डालें। इसे आप हर 1.5 महीने में एक बार डाल सकते हैं। ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा मत इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें- करी पत्ते में है कई खास गुण, एनीमिया से बचाव के लिए है लाभकारी
आपको करी पत्ते का पौधा अगर हरा-भरा चाहिए तो इसकी प्रूनिंग जरूर करें। मतलब ऊपरी पत्तियों की थोड़ी सी छंटाई। ऐसे में पौधा लंबा होने पर नहीं बल्कि घना होने पर ध्यान देगा और आपको ज्यादा पत्तियां मिलेंगी।
तो ये थे करी पत्ते के पौधे की मेंटेनेंस के कुछ आसान टिप्स। अगर आपको पौधों से जुड़ी कोई अन्य समस्या है जिसके बारे में आप जानकारी चाहें तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम उस समस्या का समाधान करने की कोशिश जरूर करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Amazon/ India Mart/ Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।