
Best Way to Store Curry Leaves: करी पत्ते को अगर सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो यह सड़ने लगते हैं या फिर इनकी खुशबू खत्म हो जाती है। इससे आप कितने भी पत्ते डाल लें आपको खाने में इसका कोई टेस्ट नहीं आता। कई बार देखा जाता है कि जिन महिलाओं के पास करी पत्ते का पौधा नहीं होता, वह आस-पास अपने पड़ोसी के घरो में लगे पौधे से पत्ते तोड़ लाती हैं। बार-बार मांगने में शर्मिंदा न होना पड़े, इसलिए वह एक साथ ही ढेर सारे करी पत्ते ले आती हैं। हालांकि, जिन लोगों को पत्ता स्टोर करना नहीं आता, उनके लिए इसे लंबे समय तक चलाना आसान नहीं होता। आज के इस आर्टिकल में हम आपको करी पत्ते को स्टोर करते समय महिलाओं द्वारा की जाने वाली गलतियों के बारे में विस्तार से बताएंगे। अगर आप भी ऐसा कर रही हैं, तो आपको इन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
धोकर तुरंत स्टोर करना- कई महिलाओं को लगता है कि करी पत्ते को अगर धोकर स्टोर किया जाए, तो यह लंबे समय तक ताजे रहेंगे। हालांकि, ऐसा नहीं है। अगर आप करी पत्ते को लंबे समय तक चलाना चाहती हैं, तो आप पत्तों को कपड़े से साफ करके भी स्टोर कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आप धो रही हैं, तो पहले इसकी नमी खत्म कर लें। पत्तों से पानी को अच्छे से सुखाने के बाद ही स्टोर करें।

कई लोग करी पत्ते को फ्रिज में नहीं रखते। वह करी पत्ता तोड़कर लाते हैं और एक एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रख देते हैं। ऐसे में पत्तों में पहले से मौजूद नमी की वजह से पत्ते अंदर ही सड़ने लग जाते हैं। इसके बाद अगर आप डिब्बा खोलेंगी, तो पत्ते काले हो गए होंगे। इसलिए, पहले पत्तों को किसी प्लेट में फैलाकर सुखा लें, इसके बाद इन्हें किसी डिब्बे में भरें।

भले ही आप करी पत्ता लाकर फ्रिज में पॉलिथीन में डालकर रख रही हों। लेकिन आपको ध्यान रखना चाहिए कि ऐसा करना भी पत्तों के सड़ने का कारण बनता है। पॉलिथीन में करी पत्ता रखने से हवा नहीं मिलती और पसीना बनता है। यही कारण है कि पॉलिथीन में पत्ते काले पड़ने लग जाते हैं।

कई लोग ध्यान नहीं देते कि कहीं कोई पत्ता खराब तो नहीं है। जब वह स्टोर कर रहे होते हैं, तो एक साथ सभी पत्तों को बंद करके रख देते हैं। ऐसे में अगर कोई एक भी पत्ता खराब होगा, तो पूरे गुच्छे को खराब कर सकता है। सही तरीका यह है कि आप 3, 4 दिन में एक बार करी पत्ते को चेक कर लें। अगर आपको कोई पत्ता खराब लग रहा है, तो उसे पहले ही अलग कर लें।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, gemini
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।