herzindagi
know how to start kurkure making business from home

कैसे शुरू करें घर से ही कुरकुरे बनाने का बिजनेस?

कुरकुरे खाना तो सभी को पसंद होता है लेकिन अगर आप घर से ही कुरकुरे बनाने का बिजनेस शुरू करना चाहती हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इस बिजनेस को शुरू कर सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-04-28, 12:14 IST

शाम को चाय के साथ अलग-अलग स्नैक्स जैसे वेफर्स, चकली, समोसा, पकौड़ी, चिप्स, कुरकुरे आदि खाने का मन करता है लेकिन क्या आपने सोचा है कि आप कैसे घर से ही कुरकुरे बना कर अपना बिजनेस शुरू कर सकती हैं और अच्छे पैसे कमा सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से कुरकुरे बनाने का बिजनेस शुरू कर सकती हैं और फिर इस बिजनेस को कैसे आगे बढ़ा सकती हैं।

कुरकुरे बनाने के लिए एरिया

अगर आप घर से कुरकुरे बनाने का काम शुरू करना चाहती हैं तो सबसे पहले आपको घर का एक एरिया निश्चित करना होगा। इसके साथ ही बड़े बाजार में मार्केट रिसर्च जरूर करें कि कितना कुरकुरे की डिमांड आपके एरिया में है और यह भी जानकारी हासिल करें कि बाजार में कुरकुरे की बिक्री कितनी हो रही है। इसके बाद कुरकुरे बनाने के लिए सामान को एकत्रित करें। कुरकुरे बनाने के लिए जरूरी सामान जैसे मक्का एवं चावल, हल्दी, लाल मिर्च, नमक, तेल या फिर रिफाइंड, ग्रीन चटनी, आदि खरीदना होगा।

इसे जरूर पढ़ें:महिलाएं घर बैठे शुरू कर सकती हैं ये छोटे-छोटे बिजनेस और पा सकती हैं कमाई का शानदार जरिया

बजट तय करें

how to start kurkure making business from home

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको शुरुआत में 8 से 10 हजार तक का बजट रखना होगा और अगर आप अपने साथ अन्य लोगों को जोड़ना चाहें तो जोड़ सकती हैं। आपको कम से कम 5 लोगों को शुरू में अपने साथ जोड़ना होगा जो इस काम में कुशल हो। (इन आसान तरीकों को आजमाकर अपने छोटे बिजनेस को बनाएं सफल)

इसके अलावा आपको प्रोडक्ट की मार्केटिंग करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह का इस्तेमाल करना होगा। इससे आपके बिजनेस के बारे में कई लोगों को जानकारी मिलेगी और आपका बिजनेस ग्रो करेगा।

पैकेजिंग का रखना होगा ध्यान

कुरकुरे की पैकिंग करने के लिए आपको जो भी पॉलीथिन यूज करनी है वह प्रोडक्ट पॉलिथीन होनी चाहिए और इसी के साथ आप अपने ब्रांड का नाम भी दे सकती हैं और अपने ब्रांड के नाम से भी बेच सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:महिलाएं घर बैठे ही शुरू कर सकती हैं मेहंदी कोन बनाने का बिजनेस

बिजनेस का रजिस्ट्रेशन है जरूरी

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको प्रोपराइटरशिप के तहत रजिस्टर्ड करवाना होता है। इसके बिना आप किसी भी प्रकार का खाद्य काम शुरू नहीं कर सकती हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद आप अलग-अलग दुकानों से बात करके उन्हें अपने कुरकुरे के पैकेट्स दे सकती हैं और एक रेट सेट करके इस बिजनेस से अच्छा मुनाफा कमा सकती हैं।

इस प्रकार से आप कुरकुरे के बिजनेस को घर से ही शुरू कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- indiamart

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।