महिलाओं को शॉपिंग करने का बहुत शौक होता है। इसलिए वह हर दिन नए-नए कपड़े बनाती हैं। कई महिलाओं को कुर्ते, तो कुछ महिलाओं को ड्रेस, सलवार सूट आदि पहनने व बनाने का शौक होता है। सबसे ज्यादा महिलाएं सलवार सूट पहनना ही पसंद करती हैं। लेकिन एक-दो बार पहनने के बाद वह वॉर्डरोब में सलवार सूट ऐसी ही रख देती हैं। कुछ महिलाएं उसे फेंक देती हैं या उसे किसी चीज को साफ करने के लिए इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है पुराने कपड़ों से चीजों को साफ करने के अलावा आप कई खूबसूरत चीजें भी बना सकती हैं। आप पुरानी कुर्तियों के अलावा अपनी सलवार को भी दोबार इस्तेमाल कर सकती हैं। सलवार से आप पॉकेट ऑर्गनाइजर, कुशन कवर, स्टोरेज पाउच, ट्राउजर आदि जैसी कई चीजें बना सकती हैं और इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पुरानी सलवार को आप कैसे दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं।
आप पुरानी सलवार का यूज कुशन कवर बनाने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए आप सलवार को एक ही साइज़ के तीन या चार टुकड़े में कुशन काट लीजिए। फिर इन टुकड़ों को एक के ऊपर एक रखें और इनके किनारों पर सिलाई मशीन की मदद से पाइपिंग भी लगा लें। बस हो गया आपका कुशन कवर तैयार, इसे और खूबसूरत लुक देने के लिए आप इसे मोती आदि से भी सजा सकती हैं। आप इन कुशन कवर का यूज घर पर आसानी से कर सकती हैं।
पॉट होल्डर के अलावा आप अपनी सलवार से एक पॉकेट ऑर्गनाइजर भी बना सकती हैं। इसके लिए सलवार की तमाम चुन खोल लें। फिर उसके तीन या चार टुकड़े आयताकार शेप में 10 x 12 के साइज़ में काट लें। इन टुकड़ों को एक बड़े साइज़ की कुर्ती के टुकड़ों पर सेट करें और सिल लें। इसके सबसे ऊपर के किनारों पर हैंगिंग भी लगा लें। आपका मल्टी-परपज पॉकेट ऑर्गनाइज़र तैयार हो जाएगा। जिसको आप छोटे-मोटे सामान रखने के लिए कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-पुरानी झाडू को फेंकने से पहले एक बार जरूर पढ़ें यह लेख
इन चीज़ों के अलावा, आप अपनी सलवार से एक खूबसूरत बैग तैयार कर सकती हैं। अगर आपके घर में कोई छोटी बच्ची है, तो आप उसके लिए एक सुंदर बैगपैक बनासकती हैं। इसे बनाने के लिए आप बस अपनी वॉर्डरोब से एक बेकार सलवार निकालें और उसकी कटिंग कर लें। फिर उसे सिल लें। आपका दस मिनट में एक सुंदर बैगपैक तैयार है। इसमें आप अलग से मोटी, चैन आदि भी लगा सकती हैं।
सलवार से कोई दूसरी चीजें बनाने के अलावा आप उसका ट्राउजर भी बना सकती हैं। सलवार का ट्राउजर बनानाबहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले आप सलवार को ट्राउजर शेप में कट कर लें। फिर अपनी बॉडी की फिटिंग के हिसाब से सलवार की सिलाई कर लें। आप इसे किसी भी कुर्ते, टी-शर्ट आदि के साथ आसानी से केरी कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-बेड बॉक्स के अंदर की सफाई के लिए आप भी अपनाएं ये टिप्स
इन टिप्स के अलावा आप सलवार से और भी कई चीज़ें बना सकती हैं या इसे नए तरह से स्टाइल कर सकती हैं। आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and Google)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।