
अक्सर हम अपनी फेवरेट स्लीपर को इसलिए पहनना छोड़ देते हैं, क्योंकि उनका सोल घिस जाता है और वे फर्श पर फिसलने लगती हैं। बाथरूम का गीला फर्श हो या बारिश का मौसम, कई बार छोटी सी फिसलन से बड़ी चोट लग सकती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अपनी पुरानी स्लीपर को फिर से नया जैसा सुरक्षित बना सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे एक ऐसा जादुई और देसी जुगाड़, जो सिर्फ 10 रुपये के खर्च में आपकी चप्पल को एंटीस्किड बना सकता है।

शायद आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि आपके कॉस्मेटिक बॉक्स में रखी नेल पॉलिश आपकी जान बचा सकती है। जी हां, नेल पॉलिश का इस्तेमाल सिर्फ नाखूनों को सजाने के लिए ही नहीं, बल्कि चप्पलों की ग्रिप बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है। अगर आपको हमारी बात पर भरोसा नहीं हो रहा है, तो आप एक बार जरूर ट्राई करके देखें।
नेल पॉलिश सूखने के बाद प्लास्टिक जैसी टाइट और खुरदरी परत बना लेती है। जब आप चिकने फर्श या टाइल्स पर चलती हैं, तब ये उभरी हुई डॉट्स फर्श को मजबूती से पकड़ लेती हैं, जिससे आपके फिसलने का खतरा 100% कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें- स्लिप नहीं होंगी आप, जब पहनेंगी ये 3 तरह की चप्पल और सैंडल
यह भी पढ़ें- घर पर पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 5 स्लीपर, पैरों को मिलेगा पूरा कम्फर्ट और गर्माहट
यदि आपकी चप्पलें बहुत ज्यादा घिस गई हैं, तो आप नेल पॉलिश की जगह ग्लू गन की बूंदों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह और भी ज्यादा टिकाऊ और मजबूत ग्रिप देता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।