
तीज त्यौहार हो या कोई खास फंक्शन अधिकतर महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आउटफिट से लेकर फुटवियर तक एक से बढ़कर एक चीज शामिल करना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने लुक को किसी त्योहार पर अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो एथनिक या ट्रेडिशनल वियर के साथ आप कुछ लेटेस्ट कोल्हापुरी स्लिपर्स को ट्राई कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
अगर आप भी किसी खास त्योहार के लिए फुटवियर तलाश रही हैं, तो अब आपको फुटवियर को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए इस तरह की खूबसूरत एथनिक कोल्हापुरी वन टो फ्लैट्स भी बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। ऐसे फुटवियर इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके पैरों की खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करेंगे।

अधिकतर महिलाएं आउटफिट तो सिलेक्ट कर लेती है, लेकिन फुटवियर को लेकर हमेशा परेशान रहती है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और त्योहार पर कौन से फुटवियर पहने इस बात को लेकर कन्फ्यूज है, तो अब आप इस तरह की लेटेस्ट मैरून कोल्हापुरी हील्स को ट्राई कर सकती हैं। यह आपके पूरे लुक को गॉर्जियस बनाने में मदद करेगी।

अगर आपको बदल-बदल कर फुटवियर पहनना पसंद है और आप ट्रेडीशनल आउटफिट के हिसाब से फुटवियर की तलाश में है, तो अब एक जैसी सैंडल या स्लीपर पहनने के बजाय आप इस तरह की खूबसूरत एम्ब्रोइडरी टी शेप कोल्हापुरी फ्लैट्स को ट्राई कर सकती है। ऐसी स्लीपर्स आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएगी, जो आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देगी।

यह भी पढ़ें- Kolhapuri Slippers For Women: गर्मियों में स्टाइल करें ये 4 कोल्हापुरी स्लीपर, देखें डिजाइन
आपके लिए इस तरह की खूबसूरत मल्टी ब्रेड केमल कलर कोल्हापुरी फ्लैट्स भी बेस्ट हो सकती है, जिसे आप किसी भी त्योहार के दौरान एथनिक आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। एसी स्लीपर को आप नजदीकी बाजार में किसी शॉप से फोटो दिखाकर खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसे फुटवियर मिल जाएंगे।

आप इस तरह की खूबसूरत रोज गोल्ड मेटैलिक फ्लैट कोल्हापुरी भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे आप किसी भी ट्रेडिशनल और एथनिक ड्रेस के साथ शामिल कर अपने पैरों को खूबसूरत बना सकती हैं। ऐसे फुटवियर इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो आपके लिए भी बेस्ट हो सकते हैं साथ ही इसे पहनकर आप अपने पैरों की खूबसूरत बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बिना दुकानदार से बहस किए इन सीक्रेट ट्रिक्स से पहचानें असली और नकली कोल्हापुरी चप्पल?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/Looper/Ladies Hub/CHAAL CHALAN/rociashoes
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।