herzindagi
image

वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहनें ये स्टाइलिश सैंडल्स, आपका 'Valentine Week' बन जाएगा यादगार

वेस्टर्न आउटफिट के साथ किस तरह के फुटवियर पहनें इस बात को लेकर अधिकतर महिलाएं काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी वेलेंटाइन वीक पर वेस्टर्न ड्रेस पहन रही हैं, तो इसके साथ कुछ डिजाइनर सैंडल पहनकर अपने लुक को खास बना सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-01-29, 18:39 IST

कुछ ही दिनों में वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होने वाली है और ऐसे में खासकर कपल्स इस वीक को यादगार बनाने के लिए हर तरह के प्रयास करेंगे। इस वीक में अधिकतर लड़कियां अपने लुक को स्टाइलिश बनाकर बॉयफ्रेंड के साथ डेट पर जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस वीक में अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो वेस्टर्न ड्रेस के साथ कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर सैंडल को ट्राई कर सकती हैं।

ब्लैक स्ट्रेप प्लेटफॉर्म हील सैंडल

वेलेंटाइन वीक के दौरान अगर आप वेस्टर्न ड्रेस पहन रही हैं, तो अपनी ड्रेस को और खास बनाने के लिए और वेलेंटाइन वीक को यादगार बनाने के लिए आप इस तरह की ब्लैक स्ट्रेप प्लेटफॉर्म हील सैंडल को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे सैंडल डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहनने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। 

3 - 2026-01-29T170028.641

बैकस्ट्रैप व्हाइट पंप शूज सैंडल

अगर आप वेलेंटाइन वीक के दौरान अपने बॉयफ्रेंड के साथ डेट पर जा रही हैं और ऐसे में बॉडीकॉन या कोई भी वेस्टर्न ड्रेस पहनने का सोच रही हैं, तो अपनी ड्रेस के साथ आप इस तरह की बैकस्ट्रैप व्हाइट पंप शूज सैंडल को शामिल कर सकती हैं। इस सैंडल में आपको और भी अलग-अलग तरह के कलर देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में आप अपनी ड्रेस के मैचिंग के हिसाब से सैंडल का कलर चुन सकती हैं। 

4 - 2026-01-29T170022.378

ब्लैक कलर एंकल लूप वेस्टर्न सैंडल

आपके लिए ब्लैक कलर एंकल लूप वेस्टर्न सैंडल भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इस तरह की सैंडल को आप खासकर वेस्टर्न ड्रेस के साथ शामिल कर सकती हैं। ऐसी सैंडल्स को आप अगर वेलेंटाइन वीक के दौरान अपने आउटफिट के साथ पहनेगी, तो यह आपके लुक को और बेहतर बनाने में मदद करेगी साथ ही खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।  

1 - 2026-01-29T170027.133

यह भी पढ़ें- Footwear for Office Look: यहां देखें ऑफिस वियर सैंडल के एक से एक डिजाइंस, लुक बनेगा अट्रैक्टिव

क्रॉस स्ट्रेप पॉइंटेड टो सैंडल

आउटफिट खूबसूरत हो, लेकिन फुटवियर सही नहीं हो, तो इससे कई बार अधिकतर महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ती हैं, लेकिन अब आप वेलेंटाइन वीक के दौरान वेस्टर्न आउटफिट के साथ क्रॉस स्ट्रेप पॉइंटेड टो सैंडल को शामिल कर सकती हैं। ऐसी सैंडल डिजाइंस आपके पैरों की खूबसूरती को और आपके वैलेंटाइन वीक को भी यादगार बनाने में मदद करेगी।

5 - 2026-01-29T170025.402

ब्लैक शार्ट पेन्सिल हील सैंडल

आप चाहें, तो ब्लैक शार्ट पेन्सिल हील सैंडल को भी किसी भी वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहनकर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती है। इस तरह की सैंडल डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है, जो आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।    

2 - 2026-01-29T170023.886

यह भी पढ़ें- Footwear For Women: विंटर में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये फुटवियर डिजाइंस, दिखेगी फैशनेबल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : myntra/Shoetopia/Stylestry

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।