
कुछ दिनों में वेलेंटाइन वीक शुरू हो जाएगा और वेलेंटाइन वीक का पहला दिन यानी रोज डे अधिकतर कपल बड़ी धूमधाम से मनाएंगे। इस दिन अगर आप भी अपने लुक को बेहतर बनाना चाहती हैं, तो अब आप अपने आउटफिट के साथ कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर रेड कलर की सैंडल शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन सैंडल डिजाइंस के बारे में।
अगर आप रोज डे को खास बनाना चाहती हैं और इस दिन अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए खूबसूरत वेस्टर्न ड्रेस शामिल कर रही हैं, तो वेस्टर्न ड्रेस के साथ आप इस तरह की रेड कलर की एंकल लूप ओपन टो सैंडल को भी कैरी कर सकती हैं। ऐसी सैंडल आपके पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी और रोज डे लुक के लिए भी परफेक्ट है।

आपके लिए इस तरह की रेड कलर सैंडल भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं, जिसे आप वेलेंटाइन वीक के पहले दिन यानी रोज डे के दिन पहन सकती हैं। इस तरह की गोल्ड टोंड चेन पैटर्न रेड सैंडल रेड कलर के आउटफिट के साथ एकदम परफेक्ट रहेगी। ऐसे में आप इसे पहनकर न सिर्फ अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं, बल्कि रोज डे को भी यादगार बना सकती हैं।

किसी भी खास मौके पर लड़कियां आउटफिट तो एक से एक पसंद कर लेती हैं, लेकिन जब बात फुटवियर की होती है, तो थोड़ा कंफ्यूज हो जाती है। अगर आप भी रोज डे के लिए फुटवियर तलाश रही हैं, तो आपके लिए इस तरह की स्लिंग बैग पंप्स ब्लैकस्ट्रैप रेड सैंडल भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इस तरह की सैंडल को आप किसी भी वेस्टर्न ड्रेस के साथ शामिल कर पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Footwear for Office Look: यहां देखें ऑफिस वियर सैंडल के एक से एक डिजाइंस, लुक बनेगा अट्रैक्टिव
अगर आपको फुटवियर पहनने का बहुत शौक है और आप बदल-बदल कर एक से एक खूबसूरत सैंडल, शूज या फ्लैट्स शामिल करती हैं, तो अब आप रोज डे के दिन इस तरह की खूबसूरत रेड पॉइंटेड ब्लॉक हील सैंडल को अपने किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। ऐसी सैंडल डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देगी।

आप चाहें, तो अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और रोज डे वाले लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए इस तरह की खूबसूरत क्रॉस स्ट्रैप रेड वेज सैंडल को भी शामिल कर सकती हैं। इस तरह के सैंडल डिजाइंस इन दोनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे आप किसी भी वेस्टर्न ड्रेस के साथ शामिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहनें ये स्टाइलिश सैंडल्स, आपका 'Valentine Week' बन जाएगा यादगार
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : MYNTRA/SHUNYA FOOTWEAR/ELLE/Flat n Heels/DressBerry/GLO GLAMP
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।