Reuse Ideas: लंच बॉक्स के टूटे डिब्बे को न समझें कचरा, घर में इस तरीके से करें इस्तेमाल

लंच बॉक्स के टूटे हुए डिब्बे या ढक्कन को फेंकने के बजाय इसे घर में अन्य कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं।

how do you make a waste free lunch box

अगर आप भी लंच बॉक्स के टूटे डिब्बे को फेंकते हैं, तो जरा रुकिए! उसे फेंकने की जल्दी मत कीजिए। आप चाहें तो थोड़ी सी रचनात्मकता के साथ इसे घर के लिए उपयोगी वस्तुएं या डेकोरेशन आइटम बना सकते हैं। जी हां, आप इन टूटे डिब्बे को कई अन्य कामों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको यह सुनकर हैरानी हो रही है, तो चलिए हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बताते हैं कि कैसे लंच बॉक्स के टूटे हुए डिब्बे को रियूज कर सकते हैं।

घर के लिए डेकोरेटिव आइटम

टूटे हुए लंच बॉक्स के डिब्बे का इस्तेमाल आप घर को सजाने में कर सकते हैं। इसके लिए आप डिब्बे के ढक्कन के साथ कलाकारी कर सकते हैं। इसके लिए पेंट, मार्कर और लेस का उपयोग करके आप डेकोरेटिव आइटम बना सकते हैं। इसे फिर अपने दीवार पर लगाकर अपने घर को खूबसूरत लुक दे सकते हैं।

छोटे सामान रखने और ऑर्गनाइजर के रूप में

लंच बॉक्स के टूटे डिब्बे का उपयोग गहने, सिक्के, चाबियां, पेंट, ब्रश, गोंद, क्रेयॉन, आदि अन्य छोटे सामान को व्यवस्थित रखने के लिए भी कर सकते हैं। इसके अलावा, आप डिब्बे में विभाजन बनाने के लिए कार्डबोर्ड या प्लास्टिक का उपयोग कर सकते हैं। यह दिखने में काफी अट्रैक्टिव लग सकता है।

पेंटिंग बनाने में

painting in broken lunch box

लंच बॉक्स के टूटे डिब्बे या ढक्कन पर आप कुछ क्रिएटिविटी भी दिखा सकते हैं। इसपर तरह-तरह की पेंटिंग करके आप अपने घर के दीवारों को सजा सकते हैं। यह दिखने में बेहद खूबसूरत लगने के साथ-साथ आपकी क्रिएटिव स्किल भी बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें-पुराने अखबारों को रद्दी में फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल

फोटो फ्रेम के तौर पर करें इस्तेमाल

can we use plastic broken lunch box again

आप लंच बॉक्स के टूटे डिब्बे या ढक्कन से फोटो फ्रेम भी बना सकते हैं। अगर आपका लंच बॉक्स गोलाकार है या चार कोनों का है, तो भी आप इस पर फोटो चिपका कर इसे फोटो फ्रेम की तरह यूज कर सकते हैं। इसके लिए गोल ढक्कन पर आपको अपनी फोटो को गोलाकार काट लेना है। फिर, इसे ढक्कन पर चिपका देना है। इसके बाद आप चाहें तो इसके किनारे पर लेस या कलरफुल पेपर लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-दवाई के खाली रैपर को किचन में ऐसे करें रियूज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP