herzindagi
rangoli stains

Diwali Cleaning Hacks: फर्श पर लगे हैं रंगोली के निशान तो इन हैक्स की मदद से करें साफ

Cleaning Hacks: दिवाली पर हम सभी घर में रंगोली के स्टिकर लगाते हैं, जो अगले साल तक भी फर्श पर चिपके रहते हैं। इसे आप कुछ चीजों की मदद से निकाल सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-10-16, 09:53 IST

Cleaning Hacks: दिवाली के आते ही हम सभी अपने घर की सफाई करने लग जाते हैं। खासतौर पर घर के अलग-अलग हिस्सों के फर्श पर लगी गंदगी को साफ करने के लिए हम तरह-तरह के टिप्स की मदद लेते हैं। फर्श पर लगे रंगोली के निशान को हटाने में भी लोगों को बहुत परेशानी होती है। इस आर्टिकल में जानें कि आप कैसे फर्श पर लगे रंगोली के दागों को साफ कर सकते हैं। 

रंगोली के दाग को कैसे करें साफ? 

rangoli stains easy cleaning

बहुत बार लोग रंगोली के निशानों को साफ करने के लिए टाइल्स और फर्श पर चाकू मारते हैं, जो गलत है। इससे रंगोली के निशान बेशक हट जाए, लेकिन फर्श पर चाकू के निशान लग जाते हैं। ऐसा करने से आपके हाथ पर भी चाकू लग सकता है। कोशिश करें कि आप चाकू से रंगोली ना हटाएं। 

इसे भी पढ़ेंः Rangoli Design: इस तरह बनाएं डिफरेंट रंगोली डिजाइन

रंगोली के निशान को स्क्रब से करें साफ 

फर्श पर लगे रंगोली के निशानों को साफ करने के लिए आपको 1 बाउल गुनगुना पानी लेना है और उसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालना है। अब बर्तन धोने वाले ग्रीन स्क्रब को लिक्विड में डालें और उससे निशान हटाएं। रंगोली को साफ करने से कुछ देर पहले गीला कर दें। इससे निशान और भी जल्दी साफ होते हैं। 

रंगोली के निशान हटाने का क्लीनर 

rangoli stain clean

रंगोली के निशानों को हटाने के लिए आप घर पर क्लीनर भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस 1 बाउल पानी में 1 आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालना है। अब से लिक्विड को रंगोली पर डालें दें और कपड़े की मदद से रब करें। इससे भी रंगोली के दाग आसानी से हट जाते हैं। 

लोहे के स्क्रब से साफ ना करें रंगोली

इन सभी टिप्स के साथ-साथ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप कभी भी रंगोली को लोहे के स्क्रब से साफ ना करें। ऐसा करने पर टाइल्स पर निशान पर निशान लग जाते हैं। (टाइल्स की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान)

इसे भी पढ़ेंः Rangoli Design 2023: ये रहा रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन, सब देखकर कहेंगे- वाह! वाह! क्या बात है!

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।