यह कहना गलत नहीं होगा कि टाइल्स घर की शोभा बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए इसके डिजाइन से लेकर कलर्स तक पर खास ध्यान दिया जाता है। आजकल ज्यादातर घरों में टाइल्स ही लगवाई जाती हैं। ज्यादातर लोग व्हाइट टाइल्स ही लगवाते हैं। व्हाइट टाइल्स देखने में बेहद सुंदर लगती हैं, लेकिन इन्हें साफ और दाग रहित रखना बेहद मुश्किल होता है। इसलिए अगर रोजाना इनकी सफाई न की जाए, तो यह गंदे और खराब हो सकते हैं। क्या आप जानती हैं कि टाइल्स साफ करने का भी एक तरीका होता है। टाइल्स की सफाई करते वक्त आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि यह खराब न हो।
क्या आप भी टाइल्स को साफ करने के लिए डायरेक्ट क्लीनर आदि का इस्तेमाल करती हैं? ऐसा नहीं करना चाहिए। टाइल्स पर किसी भी चीज का उपयोग करने से पहले इसे साफ कर लें। यानी, एक गीले कपड़े से टाइल्स को पोंछें। ऐसा करने से टाइल्स पर जमी धूल कुछ हद तक साफ हो जाएगी। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो इसके कारण क्लीनर का इफेक्ट कम हो जाएगा, जिससे टाइल्स पर लगे दाग आसानी से नहीं साफ होंगे।
सफाई के लिए जरूरी नहीं कि उसे रगड़ा जाए। सफाई करते वक्त टाइल्स को रगड़े नहीं। ऐसा करने से टाइल्स पर स्क्रैच पड़ जाते हैं। खासतौर पर अगर टाइल्स का रंग सफेद है, तो स्क्रैच आसानी से नजर आएंगे। साथ ही, टाइल्स को साफ करने के लिए लोहे वाले जूना (स्क्रबर) का इस्तेमाल न करें। स्क्रबर का उपयोग केवल बर्तन धोने के लिए किया जाता है। इसके अलावा साफ और मुलायम कपड़े से टाइल्स की सफाई करें। (पीली टाइल्स के लिए हैक्स)
इसे भी पढ़ें: बाथरूम की टाइल्स पर जमी जिद्दी काई को हटाता है ये नुस्खा, दिखती है नई जैसी
अगर टाइल पर किसी चीज का दाग लग गया है, खासतौर पर तेल या हल्दी तुरंत साफ करें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी, तो इससे दाग जिद्दी हो जाएगा। टाइल्स पर किसी हार्श केमिकल से बनी क्लीनर का भी उपयोग करने से बचें। इसके अलावा, बेकिंग सोडा जैसी चीजों की मदद से टाइल्स को साफ करें। यह बिना किसी नुकसान के टाइल्स को चमकाने का काम करते हैं। (किचन की टाइल कैसे साफ करें)
इसे भी पढ़ें: किचन की टाइल्स को इन चीजों से कभी ना करें साफ
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।