Tue Mar 3, 2026 | Updated 10:44 AM IST
herzindagi
image

कपड़े या कांच की खिड़कियों और टेबल पर लग गए हैं पेंट के दाग? इन हैक्स से निकालें

कपड़े या कांच की खिड़कियों पर अक्सर पेंट के दाग लग जाते हैं।  आप इन आसान हैकस की मदद से, बिना ज्यादा टाइम और मेहनत के, इन दाग को निकाल सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-09-23, 08:00 IST

अपने घर को सजाना-संवारना हर किसी को पसंद होता है। खासकर, किसी त्योहार के आने पर, हम घर को साफ-सुथरा और सुंदर दिखाना चाहते हैं। इसके लिए, त्योहार से पहले घर को पेंट करवाते हैं, अच्छे से साफ करते हैं और घर की सजावट करते हैं। घर में जब पेंट होता है, तो अक्सर कपड़ों या कांच की खिड़की-दरवाजों और टेबल पर पेंट के दाग लग जाते हैं। ये देखने में काफी खराब लगते हैं और इससे कई बार पूरा लुक खराब होता है। कई बार इसे साफ करने में बहुत मेहनत और वक्त लगता है। लेकिन, फिर भी ये दाग नहीं निकल पाते हैं। ऐसे में हम इस तरह के आसान हैक्स ढूंढना चाहते हैं, जिनकी मदद से बिना ज्यादा टाइम और मेहनत के, इन दाग को निकाला जा सके। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ आसान हैक्स के बारे में बता रहे हैं।

कांच से पेंट हटाने के लिए करें नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल

pain stain on clothes
अगर कांच की खिड़की, टेबल या दरवाजों पर पेंट के दाग लग गए हैं, तो आप इसे नेल पेंट रिमूवर से निकाल सकती हैं। यह एक बहुत आसान हैक है। आप किसी कपड़े, कॉटन या किसी स्पॉज में नेल पेंट रिमूवर की कुछ बूंदे लगाकर, इससे पेंट के दाग पर रगड़ें। इससे दाग आसानी से साफ होंगे। इस हैक को आप लकड़ी पर लग पेंट के दाग को हटाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आप गंदे स्विच बोर्ड को भी साफ कर सकती हैं।

डिशवॉश का करें इस्तेमाल

अगर आपके कपड़ों पर पेंट के दाग लग गए हैं, तो आप इससे लिक्विड डिशवॉश से भी साफ कर सकते हैं। इससे ये दाग आसानी से निकल जाएंगे। इसके लिए आप डिशवॉश लिक्विड को पेंट के निशान पर अप्लाई करें। इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसे 2-3 बार लगाने से कपड़े पर से पेंट के दाग निकल जाएंगे। इसे आपको कुछ देर के लिए लिक्विड डिशवॉश लगाकर छोड़ना है। अगर आप तुरंत कपड़े को धो लेंगी, तो दाग पर कुछ असर नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- फ्रिज के हैंडल को चुटकियों में ऐसे करें साफ

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

paint stain on glass

कांच पर लगे पेंट के दाग को छुड़ाने के लिए आप बेकिंग पाउडर और सिरका का इस्तेमाल कर सकती हैं। लगभग 1 चम्मच बेकिंग सोडा और चौथाई चम्मच सिरके को गर्म पानी में मिलाएं। आप इसमें सिरके की जगह नींबू का रस भी डाल सकती हैं। इसकी मदद से भी कांच पर लगे पेंट के दाग को हटाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- दरवाजे के हैंडल से लेकर कांच की खिड़कियों तक, 1 रुपये की इस चीज से चमकाएं घर

 

कपड़े या कांच की खिड़कियों और टेबल पर लगे पेंट के दाग, आप इन आसान तरीकों से हटा सकते हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock & Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।