Mirror Stain Remove Tips: हमारे घरों में बेडरूम हो या बाथरूम, लॉबी अलमीरा आदि कई जगहों पर शीशे लगे रहते हैं। वहीं अगर ये शीशे जरा भी गंदे दिखने लगते हैं तो काफी भद्दे लगते हैं। जिसको साफ़ करना जरूरी हो जाता है, लेकिन कुछ दाग जिद्दी होते हैं। जो आसानी से साफ नहीं होते हैं। आज हम ऐसे ही जिद्दी दागों को कुछ घरेलू और आसान उपायों से साफ करने के उपाय बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप अपने शीशे को एकदम मोती चमका सकती हैं।
घर के किचन में इस्तेमाल होने वाला बेकिंग सोड़ा खाना बनाने से लेकर हमारे घर की चीजों को भी साफ करने में मदद करता है। यदि आपके शीशे पर गंदे दाग हैं तो आप किसी स्पंज में बेकिंग सोड़ा लेकर धब्बों वाली जगह पर रगड़ें। दाग एकदम गायब हो जाएंगे।
नमक और नींबू भी शीशे के दाग हटाने में मदद करेगा। इसके लिए आपको एक चम्मच नमक में आधा नींबू का रस निचोड़ना है और इस मिश्रण को किसी कपड़े में लेकर रगड़ना है।
ये भी पढ़ें : Cleaning Tips: बाथरूम के शीशे पर नजर आ रहे हैं सफेद दाग, इस क्लीनर से लौटाएं चमक
शायद आप लोग नहीं जानते होंगे कि आप शेविंग करने वाली क्रीम की मदद से अपने घर के शीशों की भी सफाई कर सकती हैं। इसके लिए आपको शेविंग क्रीम को शीशे पर पानी की मदद से उसका झाग बनाकर शीशे पर फैलाना है और इसके बाद किसी भी स्पंज की मदद से इसे साफ कर देना है।
आप शीशे साफ करने के लिए व्हाइट विनेगर का भी यूज कर सकती हैं। इसके लिए आपको किसी भी स्प्रे बोतल में दो चम्मच सफेद सिरका और पानी डालना है। अब इन दोनों को मिलाकर बोतल की मदद से शीशे पर स्प्रे करें और कपड़े या अखबार से साफ करें।
ये भी पढ़ें : खत्म हो जाए सफेद सिरका तो इन चीजों का करें इस्तेमाल
आप इन सब उपायों के साथ अपने शीशों की सफाई के लिए कुछ बातें जरूर ध्यान रखें। ऐसा करने से आपके शीशे कभी खराब और गंदे नहीं होंगे। हमेशा शीशों को अखबार की मदद से पोंछे। हफ्ते में एक बाद घर के हर शीशे को क्लीनर की मदद से जरूर साफ करें। ऐसा करने से वो कभी ज्यादा गंदे नहीं होने पाएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।