रजाई की स्मेल से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

ठंड के मौसम में अक्सर रजाई को ज्यादा दिन तक इस्तेमाल किए जाने के बाद उसमें से गंदी स्मैल आने लगती है। आज हम इसी से छुटकारा पाने के उपाय बताने वाले हैं।

how to remove bad smell from quilt at home in hindi

Cleaning Hacks:सर्दियों के सीजन में अक्सर कपड़े और बिस्तर को धूप दिखाने में दिक्कतें आती हैं। कई बार तो उनमें से गंदे स्मेल भी आने लगते हैं, जिससे कमरे में रहना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम बात कर रहे हैं ठंड के मौसम में इस्तेमाल किए जाने वाले रजाई की, जिसे धोने में अच्छे से अच्छे इंसान की हालत टाइट हो जाती है। हालांकि, रजाई से आ रही गंदी बदबू से छुटकारा पाने के और भी उपाय हैं, जिसे आजमाकर आप इसे आसानी से साफ कर सकते हैं। दरअसल, आज हम यहां रजाई की खराब स्मेल से मुक्ति पाने के उपायों के बारे में बताने वाले हैं।

कपूर है कारगर उपाय

how to remove bad smell from quilt naturally at home

सर्दियों के मौसम में हर दिन रजाई की सफाई करना मुमकिन नहीं हो पता है। यही कारण है कि इसमें से बदबू आने लगती है। हालांकि, इस बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको कपूर को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ कर रजाई के अलग-अलग हिस्से में रख देना है। फिर कुछ घंटे के बाद रजाई को धूप में डाल दें। ये उपाय बदबू से आपको छुटकारा दिला सकते हैं।

समय समय पर धूप दिखाएं

रजाई से बदबू आना आम बात है। जरूरत है तो इसे समय-समय पर धूप दिखाने की। जी हां, नाक में दम करने वाले रजाई के इस बदबू से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि आप हर दो तीन दिन पर रजाई को धूप दिखाएं। इससे रजाई में मौजूद नमी दूर हो जाती है और बदबू गायब करने में कारगर हो सकता है।

बेकिंग सोडा भी आएगा काम

विंटर सीजन में रजाई से काफी ज्यादा बदबू आने लगते हैं। इससे बचने के लिए आप चाहें तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी रजाई पर बेकिंग सोडा छिड़क कर उसे 1 घंटे तक ऐसे ही छोड़ देना है। फिर दो-चार घंटे के लिए धूप में रख देना है। आप देखेंगे धूप में सूखने के बाद रजाई से आ रही दुर्गंध यूं गायब ही हो गई।

इसे भी पढ़ें-घर पर ऐसे साफ करें सर्दियों के कम्बल को, दूर हो जाएगी सारी गदंगी

इस तेल से हो सकता है फायदा

how to get rid of bad smell from quilt or blanket

रजाई से आ रही गंदी स्मेल को दूर करने के लिए आप लौंग, दालचीनी और लैवेंडर के तेल की कुछ बूंद उस पर डाल सकती हैं। ये ऑयल काफी स्ट्रांग खुशबू वाले होते हैं, जो आपकी रजाई से आ रही स्मेल से निजात दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-कंबल को धोए बिना भी कर सकते हैं साफ, जानें ये आसान तरीके

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik, Pixabay

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP