herzindagi
how to reject a guy in an arranged marriage TIPS

अरेंज मैरिज में लड़के को इस तरह करें रिजेक्ट, किसी को नहीं लगेगा बुरा

अगर आप अरेंज मैरिज में सामने वाले व्यक्ति को मना करना चाहती हैं तो इन आसान टिप्स का सहारा लिया जा सकता है। 
Editorial
Updated:- 2020-03-12, 11:54 IST

कहते हैं कि जोड़िया स्वर्ग में बनती हैं। धरती पर सिर्फ उन्हें मिलाने का काम किया जाता है। कई बार लड़का-लड़की खुद ही एक-दूसरे को पसंद करते हैं और फिर वह शादी के बंधन में बंध जाते हैं, लेकिन कई बार यही काम लड़का-लड़की के माता-पिता व घर के सदस्य करते हैं। अरेंज मैरिज में लड़के से ज्यादा उसके बैकग्राउंड को चेक किया जाता है और उसके बाद आगे बढ़ाई जाती है। हर पैरेंट्स अपनी बेटी के लिए दुनिया का सबसे अच्छा ल़ड़का ही चाहते हैं। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि अरेंज मैरिज में लड़का-लड़की एक-दूसरे को पहली बार में ही पसंद कर लेंगे। लेकिन वास्तव में हर बार ऐसा ही हो, यह जरूरी नहीं है।

एक-दूसरे के परिवार में सबकुछ अच्छा होने के बाद भी लड़का-लड़की एक-दूसरे को पसंद ही कर लें, यह जरूरी नहीं है। हालांकि यहां दिक्कत यह होती है कि अगर लड़के को लड़की पसंद नहीं आती तो वह सीधे ही मना कर देता है, लेकिन लड़की के लिए ऐसा कर पाना काफी मुश्किल होता है। कई बार तो उस पर स्वयं उसके परिवार के सदस्य ही दबाव बनाते हैं तो कभी उनके मन में यह ख्याल आता है कि सामने वाले लोग कहीं बुरा ना मान जाए। ऐसे में आपको ऐसे कुछ तरीके अपनाकर शादी के लिए मना कर सकती हैं, जिससे किसी को भी बुरा ना लगे-

इसे भी पढ़ें: अपने पार्टनर से इमोशनली कनेक्ट होने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

कहें कि आप तैयार नहीं हैं

how to reject a guy in an arranged marriage Inside

अगर आपके घर में शादी के लिए कोई रिश्ता आया है और आपके घरवाले उस रिश्ते के लिए काफी उत्साहित है, लेकिन अभी आप मेंटली उसके लिए तैयार नहीं है तो आपके लिए घरवालों को समझाना काफी मुश्किल होगा। हो सकता है कि आपके मना करने पर वह आप पर मानसिक दबाव बनाए। ऐसे में आप जब उस लड़के से मिले तो यह अच्छा होगा कि आप उसे साफ-साफ कह दें कि आप शादी के लिए तैयार नहीं है। आप उनसे कह सकती हैं,, आप वास्तव में एक अच्छे व्यक्ति हैं और मुझे आपका व्यक्तित्व पसंद है लेकिन मैं वास्तव में अपने जीवन में इतने बड़े कदम के लिए तैयार नहीं हूं’ Jealous होने पर अक्सर लड़कियां करती हैं ये 4 काम

 


कहें कि नहीं है  Compatibility

how to reject a guy in an arranged marriage Inside

कई बार ऐसा भी होता है कि घर-परिवार, लड़का सब कुछ अच्छा होता है, लेकिन फिर भी आपको अपने भीतर से फीलिंग आती है कि वह लड़का आपके लिए नहीं है। ऐसे में आपको अपने परिवार या लड़के को समझाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हालांकि आप सच्चाई बताकर शादी के लिए मना कर सकती हैं। उन्हें बताएं कि आपकी अपने जीवन व जीवनसाथी से क्या अपेक्षाएं हैं। साथ ही उन्हें यह भी बताएं कि आप किस तरह के साथी की तलाश कर रहे हैं। इस तरह उन्हें खुद ही इस बात का अहसास होगा कि वह आपकी इच्छाओं के सांचे में फिट नहीं बैठते और वह खुद ही अपने कदम पीछे हटा लेंगे। इतना ही नहीं, इस तरह उन्हें बुरा भी नहीं लगेगा। Abusive Relationship से बाहर निकलने के बाद खुद को दोबारा पाएं कुछ इस तरह

 


इसे भी पढ़ें: रिलेशन में पार्टनर को कुछ इस तरह दें स्पेस

रिजेक्शन मैसेज

how to reject a guy in an arranged marriage Inside

कई बार मैट्रिमोनियल साइट या किसी जानकार के जरिए घर में रिश्ता आता है। हो सकता है कि आपको वह लड़का या उसका परिवार पसंद ना हो। साथ ही आपको यह भी समझ नहीं आता कि आप उन्हें मना ना करें। अगर आपके लिए सामने जाकर मना करना मुश्किल है या फिर आपको किसी तरह की हिचकिचाहट हो रही है तो आप एक मैसेज के जरिए मना कर सकती है। हालांकि जब आप मना करें तो अपने इंकार का एक ऐसा कारण जरूर बताएं, जिससे सामने वाले व्यक्ति को बुरा ना लगे। अगर आपको लगता है कि मैसेज भेजना सामने वाले व्यक्ति को अच्छा नहीं लगेगा तो आप फोन कॉल के जरिए भी अपनी बात रख सकती हैं।

Image Credit: (@amazonaws,img-16)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।