herzindagi
How To Prevent White Powder Stains On Clothes

वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने पर दिखने लगते हैं सफेद धब्बे...मोजे वाली इस ट्रिक से नहीं पड़ेंगे निशान

How To Prevent White Powder Stains On Clothes: वॉशिंग मशी में कपड़े धोने से काम तो आसान हो जाता है, लेकिन कई बार इससे काम बढ़ भी जाता है। मशीन में कपड़े धोने से अक्सर उन पर सफेद पाउडर के धब्बे नजर आने लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप मोजे वाली वायरल ट्रिक की मदद ले सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-27, 14:48 IST

Why is my washing powder leaving white marks on clothes:  वॉशिंग मशीन कपड़े धोने के काम को काफी आसान कर देती है। हर महिला को  वॉशिंग मशीन पसंद होती है। इससे मेहनत के साथ-साथ समय की भी बचत होती है। वर्किंग महिलाओं के लिए तो वॉशिंग मशीन बहुत ही काम की चीज है। इससे घर के अन्य कामों को करते हुए भी आसानी से सभी कपड़ों को धोया जा सकता है। आजकल तो बाजार में फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन भी मिलने लगी है। हालांकि, इन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना चाहिए। 

बहुत से लोगों को वॉशिंग मशीन में सही से कपड़े धोने ही नहीं आते। इसी कारण कई बार कपड़ों पर दाग भी लग जाते हैं। बहुत से लोगों के साथ ये समस्या है कि कपड़े धोने के बाद उन पर सफेद पाउडर के निशान बन जाते हैं। अगर आपके कपड़ों पर भी वॉशिंग मशीन में धोने के बाद सफेद धब्बे नजर आते हैं, तो आप सोशल मीडिया की मोजे वाली एक धांसू ट्रिक की मदद ले सकते हैं। इससे कपड़ों पर किसी तरह के सफेद धब्बे नहीं आएंगे। आइए जानें, वॉशिंग मशीन की वायरल ट्रिक के बारे में...

यह भी देखें- वॉशिंग मशीन का Steam Wash Feature आता है किस काम? नई मशीन से जुड़े ये हैक्स आप भी जानें

मोजे वाली वायरल ट्रिक

socks viral trick

वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के बाद उन पर डिटर्जेंट पाउडर के सफेद धब्बे नजर आने लगते हैं। अक्सर काले कपड़ों में ऐसा होता है। ऐसे में आप डिटर्जेंट पाउडर को सीधे मशीन में डालने की जगह उसे मोजे में भरकर डाल सकते हैं। वायरल ट्रिक में बताया गया है कि मोजे में डिटर्जेंट भरकर उसमें गांठ लगाकर मशीन में डालने से डिटर्जेंट डायरेक्ट कपड़ों के संपर्क में नहीं आता। इस तरीके से मोजे में से केवल झाग ही बाहर आएगा। इस ट्रिक को आप भी आजमाकर देख सकते हैं।

ये वॉशिंग मशीन हैक्स भी आएंगे काम

These washing machine hacks will also be useful

  • अगर आप वॉशिंग मशीन में जूते साफ करना चाहते हैं, तो उनकी लेस बांधकर उन्हें एक सूती के जिपलॉक बैग में डालकर मशीन में डालें। इससे जूते बिना फटे अच्छे से साफ होंगे।
  • छल्ले वाले पर्दे मशीन में धोने से पहले उनके छल्ले में रस्सी डालकर उन्हें बांध लें। इससे पर्दे के छल्ले खराब नहीं होंगे। 
  • अगर आपकी जुराब वॉशिंग मशीन में डालने के बाद खो जाती है, तो उसे भी एक जिप लॉक बैग में डालकर ही धोएं। 
  • इसके अलावा, कपड़ों को पाउडर के दाग से बचाने के लिए मशीन में पाउडर की जगह लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें।

यह भी देखें- आपकी महंगी वॉशिंग मशीन को महीने भर में कबाड़ बना सकती हैं ये गलतियां

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:her zindagi/freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।