भागदौड़ भरी लाइफ को आसान बनाने के लिए वर्तमान में अधिकतर लोग कपड़ा धुलने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं। अब ऐसे में शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसे मशीन में कपड़ा धुलना नहीं पसंद। जल्दी और आसानी से कपड़े धोने वाली यह मशीन वर्तमान में लगभग हर घर में पाई जाती है। चाहे वह फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन हो या सेमी ऑटोमेटिक, दोनों ही मेहनत को बचाने में मददगार होते हैं। खासकर बारिश और सर्दी के मौसम में जब कपड़ों को धुलना और सुखाना दोनों ही मुश्किल का काम लगते हैं। हालांकि, कई बार वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने पर इस पर सफेद रंग के दाग नजर आने लगते हैं, खासकर काले रंग के कपड़ों पर।
इसके कारण कपड़ों को धुलने के लिए दोबारा मेहनत करनी पड़ती है अगर आपके कपड़ों पर भी दाग नजर आ जाते हैं, तो इस लेख में आज हम आपको एक ऐसे हैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप इस समस्या को हल करने में आपकी मदद कर सकती है।
गहरे रंग के कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धुलने की वजह से कई बार इस पर सफेद रंग के दाग नजर आने लगते हैं। इससे न केवल दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है बल्कि कई बार कपड़े भी खराब हो जाते हैं। बता दें कि दरअसल ये दाग डिटर्जेंट की वजह से लगते हैं। वॉशिंग मशीन में कई बार डिटर्जेंट हम सभी कपड़े के ऊपर डाल देते हैं, जिससे इसके दाग कपड़ों पर लग जाते हैं। वहीं कई बार ज्यादा डिटर्जेंट डालने वाली की वजह से भी यह परेशानी सामने आती है।
इस समस्या से बचने के लिए सूती कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सूती का एक कपड़ा लें। अब इसके बीच में डिटर्जेंट को रखकर चारों तरफ से इकट्ठा करके गांठ लगाकर मशीन में डालें। ऐसा करने से डिटर्जेंट सीधे कपड़ों के संपर्क में नहीं आएगा। कपड़े से डिटर्जेंट का झाग बाहर निकलता रहेगा, जो कपड़ों को साफ करने में मदद करेगा। अगर आपके पास सूती कपड़ा नहीं है, तो आप रूमाल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
काले रंग के कपड़ों पर अक्सर सफेद रंग का दाग लग जाता है। इस समस्या से बचने के लिए कपड़ों को कम डिटर्जेंट वाले पानी में धुलें। साथ ही इस दो से तीन पानी में रगड़ते हुए धुलें।
इसे भी पढ़ें- महीनों से बंद पड़े सूटकेस में रखे गर्मी के कपड़ों से आने लगी है गंदी स्मेल, इन चीजों से करें दूर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।