herzindagi
how to plan birthday party

बर्थडे पार्टी को कम बजट में करना है प्लान तो ये टिप्स आएंगे काम

हम सभी बर्थडे पार्टी करते हैं पर प्रश्न यह है कि हम कम से कम खर्च में पार्टी कैसे कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-01-30, 17:05 IST

हम सभी साल में एक बार बर्थडे मनाते हैं। ना सिर्फ अपना बल्कि अपने करीबियों के बर्थडे पर भी हम पार्टी करते हैं। अगर आप भी अपने पति, पिता, बच्चों या किसी के भी बर्थडे पर पार्टी प्लान कर रही हैं तो कुछ टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।

दरअसल आजकल महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ती जा रही है। ऐसे में हम सभी अपने खर्च को कम से कम करना चाहते हैं। चलिए इस आर्टिकल में जानिए कि आखिर आप कम से कम खर्च में बर्थडे प्लान कैसे कर सकते हैं।

होटल की जगह घर या छत पर करें पार्टी

organise birthday party at home

होटल या किसी हॉल को बुक करने पर एक साथ मोटी रकम देने पड़ती है। ऐसे में सही यही रहेगा कि आप घर या छत को खुद डेकोरेट करके पार्टी रखें। अगर आप छोटे बच्चे के लिए पार्टी रख रहे हैं को बलून, कार, बार्बी जैसी चीजों का इस्तेमाल करें। वहीं अगर पार्टी किसी बड़े के बर्थडे की है तो आप लाइटिंग और कैंडल लगाएं।

इसे भी पढ़ेंःGift Ideas: पत्नी को करना हो खुश तो गिफ्ट करें ये 5 चीजें, जीवनभर के लिए बन जाएंगे पति नंबर 1

केक खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

केक आप चाहे घर पर भी बना सकते हैं लेकिन हर किसी को केक बनाना नहीं आता है। ऐसे लोग केक खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे किस फ्लेवर का हो, कौनसी बेकरी डिस्काउंट दे रही है, ऑनलाइन सस्ता मिल रहा है या ऑफलाइन और कोई कूपन लगा या नहीं आदि।

कोई स्पेशल थीम रखें

theme birthday party

बर्थडे पार्टी को थोड़ा स्पेशल बनाने के लिए थीम रख सकते हैं। आजकल थीम बर्थडे पार्टी काफी ट्रेंड में भी हैं। इसके लिए आपको बस थीम चुननी है और उसी के मुताबिक डेकोरेशन करनी है।

ऑनलाइन मंगवाए गिफ्ट

बर्थडे पार्टी के दौरान हम सभी जिसका जन्मदिन होता है उसे गिफ्ट देते हैं। गिफ्ट खरीदने के लिए ऑफलाइन के बजाए ऑफलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म बेस्ट हैं। यहां से आप कम से कम खर्च में रिटर्न गिफ्ट भी मंगवा सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःबर्थडे पर कर रहे हैं घूमने की प्लानिंग? तो इन जगहों पर जाना ना भूलें

तो ये थी कम से कम खर्च में बर्थडे प्लान करने की जानकारी। अगर आप इसके अलावा ऐसी ही कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में अपना सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।