हमारे में घर कई सामान ऐसे होते हैं, जिन्हें अक्सर हम सभी बेकार समझ कर फेंक देते हैं। लेकिन आप चाहें, तो इसका सही इस्तेमाल कर न केवल मेहनत बल्कि पैसे भी बचा सकती हैं। ऑफिस से लेकर ठंड से बचने के लिए अधिकतर लोग मोजे पहनते हैं। लेकिन तब क्या हो जब एक मोजा खो जाए।
अब ऐसी सिचुएशन में हम उसे कचरा समझकर इधर-उधर फेंक देते हैं। बता दें कि यह मोजा आपके कई कामों को आसान बना सकता है। इस लेख में आज हम आपको एक ऐसे हैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से दो काम एक ही बार में निपटा लेंगी। चलिए जानते हैं कैसे-
त्योहार के मौके पर हम सभी पूरे घर की सफाई करते हैं। लेकिन बेड से लेकर बक्से के नीचे सफाई करने में दिक्कत होती हैं। अगर आप भी ऐसी समस्या को फेस करती हैं, तो एक बार झाड़ू को मोजा पहना कर देखें क्या होता है। जी हां अगर आप मोजे को एक बार झाड़ू को पहनाती है, तो आपका काम आसान हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें-बक्से में रखे रजाई-गद्दा पर लगे दाग को अभी करें साफ, सर्दियों में नहीं होगी परेशानी
प्लास्टिक वाली झाड़ू को मोजा पहनने से, यह इसके ब्रिसल्स को नरम बना देता है। साथ अगर आप किसी नाजुक जगह को साफ कर रही हैं, तो यह सतहों को खरोंचने की संभावना को कम कर देता है। इसके अलावा दीवारों, फर्श या फर्नीचर को मिनटों में साफ कर देता है। साफ करने के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है।
आंधी या तेज हवा वाले मौसम में घर के भीतर ढेर सारी धूल आ जाती है, जिसे साफ करते बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। ऐसा इसलिए क्योंकि झाड़ू लगाने पर धूल उड़ती है। वहीं अगर आप झाड़ू को मोजा पहनती हैं, तो यह धूल को हवा में उड़ने से रोकने में मदद करते हैं। जल्दी खराब होने वाली झाड़ू भी लंबे समय तक चलती है।
इसे भी पढ़ें-लकड़ी से लेकर लोहे के पल्लों को साफ करने के लिए सस्ते में बनाएं क्लीनिंग सॉल्यूशन, चमक उठेंगे गंदे दरवाजे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।