Tesu Phool Colour Making Process: होली का त्योहार रंगों और खुशियों से भरा होता है। इस मौके बच्चे-बड़े और बुजुर्ग गुलाल और रंग से होली खेलते हैं। हालांकि वर्तमान में कई सारे ऐसे लोग हैं, जो रंग के इंफेक्शन के कारण होली खेलने से बचते हैं और घर के एक कमरे में बंद होते हैं। इसके पीछे का मुख्य कारण यह है कि बाजार में मिलने वाले रंगों के कारण हमें त्वचा में रैशेस, खुजली, और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, अगर ये रंग किसी नए कपड़े पर लग जाए तो उसे साफ करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप घर पर इन रंगों को तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको टेसू के फूल की जरूरत पड़ेगी।
अगर आप भी इस होली नेचुरल रंग से होली खेलने का प्लान बना रही हैं, तो टेसू फूल से केमिकल फ्री कलर बनाकर तैयार कर सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको इस फूल से सूखा और पानी वाला रंग बनाकर कैसे तैयार कर सकती हैं इसके बारे में बताने जा रही हूं।
टेसू के फूल से रंग बनाने की विधि
इसे भी पढ़ें-होली के रंग से दीवारों को बचाने के लिए करें ये काम
- सबसे पहले टेसू के ताजे फूल इकट्ठा करें। यह फूल आमतौर पर आपके आस-पास देखने को मिल जाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि ये फूल आपको बाजार में भी आसानी से मिल जाएंगे।
- अब टेसू के फूलों को एक बड़े बर्तन में डालकर पानी में उबालें। इससे फूलों का रंग पानी में आ जाएगा।
- जब पानी का रंग हल्का लाल या केसरिया हो जाए, तो उसे छान लें।
- यदि आपको रंग अधिक गाढ़ा चाहिए, तो आप इसे और कुछ देर उबाल सकते हैं।
- इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद पानी वाला रंग बनकर तैयार हो जाएगा।
- इस प्राकृतिक रंग को आप होली खेलते समय उपयोग कर सकते हैं।
टेसू फूल से बनाएं सूखा रंग
- अगर आप नेचुरल ड्राई कलर बनाना चाहती हैं, तो बता दें कि टेसू फूल की मदद से इसे तैयार कर सकती हैं।
- इसके लिए सबसे पहले ताजे टेसू के फूल इकट्ठा करें।
- अब इन फूलों को हल्की धूप में अच्छे से सुखा लें, ताकि इनका पानी पूरी तरह से निकल जाए और वे सूख जाएं।
- अब सूखे फूलों को ग्राइंडर या सिलबट्टे पर पीसकर महीन पाउडर बना लें।
- तैयार रंग को एक डिब्बे में इक्ट्ठा करें और होली के समय इसका उपयोग करें।
- अब इस पाउडर को पानी में मिलाकर या सूखे रंग की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Tesu Phool Holi: रंगों की जगह आखिर ब्रज और आजमगढ़ में टेसू के पानी से क्यों खेली जाती है होली?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों