कपड़ों की चमक रखना चाहती हैं बरकरार तो अपनाएं ये आसान हैक्स

कपड़ों की चमक हमेशा बरकरार रखने के लिए आपको कुछ आसान हैक्स को फॉलो करना होगा। चलिए जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ आसान टिप्स।

 

How can I make my clothes shine again

कपड़ों की सफाई सही तरीके से करना काफी ज्यादा जरूरी हैं। अगर कपड़ों की सफाई सही तरीके से ना की जाएं तो उनकी चमक निकल जाती हैं। अगर आपके भी कपड़े पीले दिखने लगे हैं तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने कपड़ों की सफाई करें की उनकी चमक हमेशा बरकरार रहें।

अगर बात सफेद कपड़ों की करें तो सफेद कपड़ो की सफाई करना इतना आसान नहीं होता है। सफेद कपड़ो पर हल्का सा दाग भी कपड़ों को खराब कर देता है। वहीं अगर आप सफेद कपड़ों की चमक को बरकरार रखना चाहती हैं तो कुछ आसान हैक्स की मदद लेनी होगी।

डिटर्जेंट सही होना जरूरी है

how to maintain shine of clothes

कपड़ों की चमक बरकरार रखने के लिए आपको डिटर्जेंट सही चुनना है। कई लोग सस्ते डिटर्जेंट के कारण अपने महंगे कपड़ों को खराब कर देते हैं। अगर आप भी ऐसी गलती कर रही हैं तो ऐसा ना करें। यह आपके सफेद कपड़ों को मिनटों में पीला कर देगा। इससे आपके नए कपड़ो पुराने भी दिखने लगेगें।

इसे जरूर पढ़ें:डिटर्जेंट का इस्तेमाल सिर्फ कपड़े साफ करने में नहीं बल्कि इन कामों में भी कर सकते हैं

कपड़ों को उल्टे करके धोएं

अगर आपका कोई कपड़ो महंगा है आप चाहती हैं कि उसका रंग बिल्कुल भी खराब ना हो। या फिर उनकी चमक ना निकलें तो आपको ऐसे कपड़ों को उल्टे करके धोना चाहिए। ऐसे में आपके कपड़ों की चमक बरकरार रहेगी। कपड़ों को उल्टे करके धोने से आपके कपड़े सेफ रहते हैं।(मक्खियों को भगाने का तरीका)

इसे जरूर पढ़ें: डस्टबिन से मक्खियों को दूर भगाने के लिए आजमाएं ये तरीके

सफेद कपड़ों को अलग से साफ करें

आपको कपड़ों की सफाई करते समय इस बात का खास ध्यान रखना है कि सफेद कपड़ों को रंगीन कपड़ों के साथ नहीं धोना चाहिए। इससे उनका रंग उस पर आ जाता है। इतना ही नहीं आपको कपड़ो को पीला भी कर देता है। इसलिए ऐसे कपड़ों को अकेले में ही धोना चाहिए।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP