How Can I Cool My Room Without AC in Summer: मई का महीना शुरू होने वाला है और भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। पंखे और कूलर से भी गर्मी से राहत मिलना अब मुश्किल हो चुका है। हर कोई घर में एसी नहीं लगवा सकता है। एसी बहुत ही महंगे होते हैं। अगर किसी ने पैसे जोड़कर एसी खरीद भी लिया, तो इसका बिजली का बिल भरना भी आफत हो जाता है। एसी से आने वाला बिजली का बिल घर का पूरा बजट ही बिगाड़ सकता है।
अगर आपका घर भी अभी से भट्टी की तरह उबलने लगा है और एसी-पंखे फेल हो चुके हैं, तो आपको सोशल मीडिया पर वायरल हैक जरूर ट्राई करना चाहिए। सोशल मीडिया पर एक ट्रिक तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें घर को ठंडा करने के लिए एक सफेद लेप के बारे में बताया गया है। आइए जानें, छत पर क्या लगाने से घर ठंडा रहता है?
क्या-क्या चाहिए?
- लीटर पानी
- चूना
- फेविकोल
- वाइट सीमेंट
- जिंक ऑक्साइड
घोल कैसे तैयार करें?
वायरल ट्रिक के मुताबिक, घोल बनाने के लिए आपको सबसे पहले रात में ही एक बड़े ड्रम या बाल्टी में चूना और पानी डालकर उसे फूलने के लिए छोड़ना होगा। 20 लीटर पानी में 15 किलो चूना डालें। आप अपनी छत के साइज के हिसाब से चूना कम या ज्यादा भी कर सकते हैं। इसे अच्छे से मिक्स कर लें। रातभर छोड़ने पर पानी और चूना अच्छे से मिक्स हो जाएगा। ध्यान रहे चूने को हाथ लगाने से पहले गलव्स जरूर पहन लें।
छत पर चूने का लेप कैसे लगाएं?
सुबह जब चूना और पानी का घोल तैयार हो जाए, उसमें फेविकोल, वाइट सीमेंट और जिंक ऑक्साइ़ड भी मिला लें। सभी चीजों को अच्छी तरह से एक डंडे की मदद से मिक्स करें। घोल गाढ़ा ही बनाना है। अब एक पेंटिंग ब्रश की मदद से इस घोल को अपनी छत पर अप्लाई करें। इसके लिए पहले पानी से छत को साफ करके मिट्टी हटा लें। सूख जाने पर इस घोल को ब्रश से लगाएं। वायरल वीडियो को मुताबिक, इसे लगाने से आपका पूरा घर एसी जैसा ठंडा रह सकता है।
चूना कम करता है तापमान
चूना एक नेचुरल और सबसे सस्ता कूलेंट माना जाता है। चूने का सफेद रंग सूरज की रौशनी को परावर्तित करके छत को ठंडा रखता है। चूने का लेप छत पर लगाने से घर के अंदर का तापमान कम होता है।
यह भी देखें- गर्मियों में बिना एसी और पंखे के घर को ठंडा करने के तरीके
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Her Zindagi/shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों