खुशबू से खिंचे चले आएंगे लोग, अक्टूबर में करें यह काम... गुलाब के पौधे में दिखेंगे लदे हुए फूल

How do I get my roses to continue blooming: अगर आप ठंड के मौसम में अपने बगीचे को गुलाब के फूल से भरा हुआ देखना चाहती हैं, तो अभी से पौधों और मिट्टी से जुड़ी समस्या का समाधान ढूंढना जरूरी है। इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करने के बाद आप फूलों का गुच्छा लदा हुआ देख सकती हैं।
image

How to increase flower size: गुलाब का खिला हुआ फूल न सिर्फ बगीचे को सुंदर बनाता है बल्कि मन को भी खुश रखता है। अक्सर लोग पार्क और दूसरे के घर पर लगे गुलाब के पौधे पर खिले फूलों को देख रूक कर उन्हें देखते हैं और सोचते है कि काश मेरे पौधे में भी ऐसे ही फूल आएं। लेकिन कई बार केयर के बाद भी पौधे में फूल नहीं आते हैं। अगर आपके घर में लगे रोज प्लांट का कुछ ऐसा ही हाल है,तो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स और उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से ढेर सारे फूल पा सकती हैं।

छंटाई जरूर करें (How to make rose plant bushy)

How to make rose plant bushy

पौधों की ग्रोथ के लिए उसकी कटाई-छंटाई खास मायने रखता है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपने लंबे समय से पौधे की छंटाई नहीं की तो यह कलियों को बनाने और फूलों को खिलने में दिक्कत करता है। सितंबर और अक्टूबर गुलाब पौधे की छंटाई के लिए अच्छा समय है। बता दें अक्टूबर महीने की शुरुआत में प्रूनिंग कर लंबी और सूखी डाल को काट दें। यह कली और नई डाल को निकलने में मदद करता है।

पुराने फूलों को हटाए (How to increase rose flower size)

अगर आपके बगीचे में लगे गुलाब के पौधे पर सूखी डाल और पुरानी कली लगी हुईं हैं, तो उन्हें तुरंत हटाएं। इनकी वजह से पौधे लंबे समय तक ग्रोथ नहीं कर पाते हैं और वह खराब हो जाते हैं। इसके अलावा आप लंबे और सूखे तनों को जरूर काटें। जब आप तने की छंटाई कर रहे हों, तो ध्यान रखें कि इसे हमेशा एक नई कली के ऊपर करें।

बेसल ग्रोथ को करें कट (How to increase flowering in rose plant fast)

how to care rose plant winter season

लंबे समय से बगीचे में लगे गुलाब पौधे की ऊपर से छंटाई करने के बजाय ब्रेसल यानी नीचे कटाई करें। इसे हटाने से पौधों को अच्छे से एनर्जी मिलती है, जिससे वह आसानी से ग्रो कर पाते हैं।

छंटाई के बाद डालें खाद (Ways to Grow Better Roses)

छंटाई करने के बाद सभी डाल को हटाएं। अब गमले या जमीन पर मौजूद मिट्टी की गुड़ाई कर खाद मिलाएं। इसके बाद पौधों की नियमित रूप से देखभाल करें।

इन बातों का रखें ध्यान

how to make rose plant bushy october

अगर आप गुलाब में ढेर सारे फूल पाना चाहती हैं, तो इसे 4 घंटे की सूरज की रोशनी में रखें। साथ ही समय पर पेस्टिसाइड का समय-समय पर छिड़काव और उन्हें कीड़े लगे हुए प्लांट से दूर रखें।

इसे भी पढ़ें-गुलाब के पौधों के लिए रामबाण है यह एक चीज, डालते ही हफ्ते भर में दिखेगा जबरदस्त असर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।


Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP