त्योहार के मौके पर अधिकतर लोग सोने से बनी ज्वेलरी और सिक्के खरीदना पसंद करते हैं। इस दौरान सोने की अधिक मांग के कारण कई बार नकली सोना खरीदकर घर चले जाते हैं। कुछ समय बाद जब वह किसी काम से उसे सोनार के पास लेकर जाते हैं, तो पता चलता है कि गोल्ड नकली है। ऐसे में गोल्ड खरीदने वाले व्यक्ति को दोगुना नुकसान होता है। अगर आप त्योहार के मौके पर सोना खरीदने का प्लान कर रही हैं, तो इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप त्योहार के मौके पर ठगी का शिकार होने से बच सकती हैं।
भारत में सोने की शुद्धता को हॉलमार्क के ज़रिए चेक किया जाता है, जिससे आप इसके असली और नकली का पता लगा सकती हैं। बता दें, हॉलमार्क में सोने की शुद्धता (22 कैरेट, 18 कैरेट आदि) और हॉलमार्किंग सेंटर का साइन होता है। गोल्ड लेते वक्त हॉलमार्क का खास ध्यान दें। बिना हॉलमॉर्क वाले सोने को खरीदने से बचें।
इसे भी पढ़ें-22 कैरेट गोल्ड का रेट जानने के बाद खरीदने जा रही हैं सोना? इन टिप्स को बिल्कुल ना भूलें
सोना को खरीदते वक्त इसके असली और नकली का पता आप रंग देखकर लगा सकती हैं। असली सोने का रंग एक सामान होता है। वहीं नकली सोने का रंग अलग होता है। वहीं कुछ जगह रंग डल या कुछ धब्बे भी दिख सकते हैं।
असली गोल्ड की पहचान उसके आकार के वजन के अनुसार लगा सकती हैं। असली गोल्ड का वजन उसके डिजाइन के अनुसार होता है। वहीं नकली सोना वजन में हल्का होता है।
गोल्ड की शुद्वता पहचान करने के लिए आप चुंबक की मदद ले सकती हैं। बता दें कि असली सोना चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होता है। वहीं अगर सोने में नकली सोना मिला है, तो वह चुबंक की ओर आकर्षित हो जाएगा। बता दें,नकली सोने में लोहे की मात्रा अधिक होती है। साथ ही असली सोने की पहचान करने के लिए उसे पानी में डालकर चेक कर सकती हैं। असली सोना असली सोना पानी में डूब जाता है।
इसे भी पढ़ें- अगर बेचने जा रही हैं पुरानी गोल्ड ज्वेलरी तो इन बातों का रखें ख्याल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।