शादी के बाद माता-पिता की आर्थिक मदद कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है क्योंकि आपको अपने ससुराल की आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देना होता है लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आप शादी के बाद भी अपने माता-पिता की मदद कर पाएं तो हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आप कैसे अपने माता-पिता की आर्थिक मदद कर सकती हैं और उनकी जरूरतों को भी पूरा कर सकती हैं।
आप अपने माता-पिता के लिए जिस भी तरह से सेविंग करना चाहती हैं वह आप शादी के बाद अपने पति के साथ मिलकर चर्चा कर सकती हैं और आप उनके साथ एक प्लान को भी बना सकती हैं। इस प्लान में आप उनके हेल्थ इंश्योरेंस को भी रख सकती हैं और इसके साथ-साथ जो भी जरूरी बीमा होते हैं उनकी लिस्ट भी इसमें शामिल कर सकती हैं। (टर्म इंश्योरेंस प्लान लेने से पहले इन 4 बातों का रखें खास ख्याल)लिस्ट के हिसाब से ही फिर आपको अपना बजट भी तय करना होगा और उसके अनुसार हर माह पैसों को सेव करना होगा ताकि आप अपने माता-पिता की शादी के बाद भी आर्थिक मदद कर पाएं।
अगर आपके माता या पिता जॉब से रिटायरमेंट लेने वाले हैं तो आ उनकी सेविंग्स का ध्यान जरूर रखें। ऐसे में आप उनकी आर्थिक मदद करने के लिए अपने पार्टनर के साथ अलग से एक बैंक अकाउंट को खुलवा सकती हैं और अपने माता-पिता के घर खर्च के लिए उसमें हर माह पैसे सेव कर सकती हैं। इससे आप उनकी आर्थिक सहायता कर पाएंगी और उनके बुढ़ापे में आप सहारा भी बन पाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें:बढ़ेगी टैक्स फ्री ग्रेच्युटी की सीमा और मिलेगा महिलाओं को ये फायदा
आपको कुछ पैसों को अलग से भी सेव करना शुरू करना चाहिए ताकि अगर कोई इमरजेंसी की स्थिति बने तो आप अपने माता-पिता की मदद कर पाएं। अगर आपके पिता ही पूरा घर का खर्च उठाते हैं तो आप पैरेंट्स को नियमित रूप से आर्थिक मदद कर सकती हैं।(शादी से पहले इस तरह से कर सकती हैं फाइनेंशियल प्लानिंग)
इसके अलावा आप शादी से कुछ माह पहले से उनके लिए निवेश करना भी शुरू कर सकती हैं। इस प्रकार से उनकी आर्थिक मदद कर पाना आपके लिए भी आसान हो जाएगा और साथ में आपके ऊपर ससुराल वालों की किसी प्रकार की रोक-टोक नहीं होगी क्योंकि आप शादी से पहले ही निवेश करना शुरू कर देंगी और अपने माता-पिता की जरूरतों को पूरा कर पाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें:फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट बनने में आपके काम आएंगे यह टिप्स
इस तरह से आप अपने माता-पिता की आर्थिक मदद कर पाएंगी। अगर ऐसा होता है तो सबसे पहले हम आपको अपडेट करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।